फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Creative ideas for Hair accessories how to make hair accessories at home

Creative Hair accessories: हेयर स्टाइल में चार चांद लगाएंगी ये एक्सेसरीज, पुरानी चीजों से करें तैयार

Sun, 08 Jun 2025 12:38 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 08 Jun 2025 12:38 PM IST
सार

अगर आप मंहगी हेयर एक्सेसरीज नहीं खरीदना चाहतीं तो घर में मौजूद पुराने रिबन, क्लिप्स और लेस से भी आकर्षक हेयर स्टाइल बनाकर अपने लुक को संवार सकती हैं।
 

विज्ञापन
Creative ideas for Hair accessories how to make hair accessories at home
हेयर स्टाइल में चार चांद लगाएंगी ये एक्सेसरीज - फोटो : Adobe stock

विस्तार

आजकल महंगी हेयर एक्सेसरीज फैशन का हिस्सा बन गई हैं, लेकिन ये न केवल महंगी होती हैं, बल्कि बालों में फंसकर उन्हें नुकसान भी पहुंचा सकती हैं। ऐसे में घर में रखे पुराने रिबन, लेस और क्लिप्स से आप सुंदर डीआईवाई (डू इट योरसेल्फ) हेयर एक्सेसरीज बना सकती हैं। ये एक्सेसरीज बालों को बिना नुकसान पहुंचाए खूबसूरती से सजाती हैं और पारंपरिक तथा मॉडर्न, दोनों लुक में शानदार लगती हैं।
विज्ञापन


रिबन चोटी

अगर आप किसी त्योहार या शादी के फंक्शन के लिए तैयार हो रही हैं तो रिबन की चोटी आपके लुक में चार चांद लगा सकती है। इसके लिए आपको कोई भी पुराना लेस या रिबन लेना होगा, जो रंगीन और चमकीला हो तो बेहतर होगा। बालों के एक हिस्से में रिबन को अच्छी तरह फंसाएं और फिर सामान्य तरीके से चोटी बनाएं। इस तरह की चोटी न केवल सिंपल और आसान होती है, बल्कि यह आपके ट्रेडिशनल लुक को भी खास तथा आकर्षक बना देती है।
विज्ञापन


क्लिप और लेस

इसके लिए सबसे पहले क्लिप की सतह को साफ करें। फिर अपनी पसंद के रंगीन या मिरर वर्क वाले लेस को क्लिप के आकार के अनुसार काट लें। इसके बाद क्लिप पर गोंद की मदद से लेस को सावधानी से चिपकाएं। आप लेस के किनारों को थोड़ा फोल्ड करके क्लिप में बेहतर फिट कर सकती हैं। चाहें तो छोटे फूलों या मोतियों से भी क्लिप को और सजाया जा सकता है। इस तरह की सजावट क्लिप्स को ट्रेडिशनल और स्टाइलिश बनाती है, जो किसी भी खास मौके पर शानदार लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोनीटेल बो

ट्रेडिशनल हो या मॉडर्न, यह दोनों तरह के लुक के लिए परफेक्ट है, खासकर बच्चों पर यह ज्यादा आकर्षक लगता है। इसके लिए पहले हाई या लो पोनीटेल बनानी होगी, फिर रबर के चारों ओर लेस घुमाते हुए इसे कवर करें। अब आगे की ओर लेस से एक बो बना दें।

जूड़ा पिन

साधारण-सी प्लेन जूड़ा पिन को सजाकर आप अपने लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इसके लिए आप रंगीन लेस को छोटे-छोटे फूलों के आकार में काट लें। अब इसके बीच में बटन या कार्टन के छोटे टुकड़े लगाएं, ताकि लेस से बने फूल सीधे रहें। अब फूलों को जूड़ा पिन के अंत में चिपका दें। इन्हें कुछ घंटों के लिए सूखने दें, ताकि ये अच्छी पकड़ बना लें। अब आप अपने जूड़े में इन्हें सजा सकती हैं और हर मौके पर खास दिख सकती हैं।

बन में रिबन

अगर आप त्योहार या शादी के किसी फंक्शन में साड़ी, सूट, लहंगा आदि जैसी ट्रेडिशनल ड्रेस पहन रही हैं तो इन कपड़ों पर बन में बंधा रिबन स्टाइल काफी आकर्षक लगेगा। इसके लिए आपको पहले सामान्य तरीके से बालों में बन बनाना होगा। घर में मौजूद कोई भी पुराना रिबन या लेस लेकर उसे अपने बालों पर लपेटना शुरू करें। पूरे बन को लेस से कवर कर दें। आखिर में किसी कोने में उसे रबर के नीचे दबा दें या फिर जूड़ा पिन की मदद से उसे फिक्स करें।


ट्रेडिशनल हेयरबैंड 

आप अपने किसी भी पुराने हेयरबैंड पर घर में मौजूद लेस चिपका कर एक आकर्षक और सुंदर ट्रेडिशनल हेयरबैंड तैयार कर सकती हैं। अगर आपके पास मिरर वर्क वाले या रंगीन लेस हैं तो वे और भी ज्यादा खूबसूरत दिखेंगे। इस सजाए हुए हेयरबैंड को त्योहार, शादी या किसी खास अवसर पर खुले बालों के साथ कैरी करें या बाल बांध कर सामने के हिस्से को बैंड से सजाएं, खासकर छोटी बच्चियों पर यह हेयरबैंड बहुत ही प्यारा और मनमोहक लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed