अगर चंदन, हल्दी के कई
फेस पैक लगाने के बावजूद अगर आप अपनी त्वचा में ढीलापन महसूस करते हैं या आपको लगता है कि आपके
चेहरे की खूबसूरती को
झुर्रियां खराब करने लगी हैं तो घबराइए मत। फिटकरी का ये जबरदस्त नुस्खा आपको चंद ही दिनों में टेंशन फ्री कर देगा।
पढ़ें- चावल का ये फेस पैक आपकी उम्र को भी दे सकता है धोखा, आजमाकर देखिए
त्वचा के ढीलेपन को कम करके उसमें कसाव लाने की आपकी ख्वाहिश फिटकरी पूरा कर सकती है। इसके लिए आपको फिटकरी पाउडर में पानी मिलाकर उसका पेस्ट बनाना है। अब इस पेस्ट को रोजाना अपने चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाकर सूखने के लिए छोड़ दें। पेस्ट के सूखने के बाद उसे ठंडे पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आप अपनी त्वचा में कसाव महसूस करने लगेंगे।
चेहरे की झुर्रियों से छुटकारा पाने के लिए आप सबसे पहले एक ठोस फिटकरी को पानी में भिगोकर उसे अपने चेहरे पर रगड़े। थोड़ी देर हल्के हाथों से चेहरे पर फिटकरी रगड़ने के बाद अपने चेहरे को गुलाबजल से धो लें। इसके बाद त्वचा की नमी बनाएं रखने के लिए उसमें मॉइश्चराइजर लगा लें। कुछ ही दिनों में आपके चेहरे से झुर्रियां गायब हो जाएंगी।
चेहरे के बंद पोर्स खोलने के लिए आप एक चम्मच फिटकरी पाउडर में ऑलिव ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर चेहरे पर लगाएं। चेहरे पर इस पेस्ट को लगाते हुए इसे हल्के हाथों से रगड़ें। ऐसा करने से चेहरे से डेड स्किन हटने के साथ त्वचा संबंधी कई रोगों से भी छुटकारा मिलता है।
फिटकरी में एंटी बैक्टीरियल गुणों के मौजूद होने की वजह से ये कई तरह के स्किन डिसीज के इलाज के लिए काम में लाया जाता है।