{"_id":"59195d004f1c1b773cf22836","slug":"this-one-thing-you-must-check-before-going-to-buy-any-beauty-product","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने से पहले इस खास चीज पर जरूर करें गौर, रहेंगे फायदे में","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदने से पहले इस खास चीज पर जरूर करें गौर, रहेंगे फायदे में
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Mon, 15 May 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
cosmetics
अगली बार जब कभी आप कोई कॉस्मेटिक खरीदने जाएं तो उसे खरीदने से पहले उसका लेबल पढ़ने के लिए थोड़ा वक्त जरूर निकाले। आपको लग रहा होगा कि हम आपको उस प्रोडक्ट की एक्सपायरी डेट पढ़ने के लिए कह रहे है। आपका अंदजा बिल्कुल गलत है। बता दें कि ब्यूटी प्रोडक्ट खरीदते समय आप देखेंगे कि उस पर एक छोटा सा जार जैसा कुछ बना हुआ रहता है। जिसमें एक संख्या भी लिखी हुई होती है। आइए जानते है क्या है इस जार का मतलब।
विज्ञापन
cosmetics
ये जार जैसा सिंबल बताता है कि किसी भी प्रोडक्ट को खोलने के बाद हम इसका कब तक इस्तेमाल कर सकते हैं। जिसका मतलब ये बिल्कुल भी नहीं है कि ये सिंबल और एक्सपायरी डेट एक ही चीज होती है। बता दें कि एक्सपायरी डेट का मतलब होता है कि हम उस प्रोडक्ट को कब तक इस्तेमाल कर सकते है जबकि जार जैसे सिंबल का मतलब होता है कि प्रोडक्ट खुलने के बाद आप इसे कब तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
cosmetics
मेकअप प्रोडक्ट को खोलते ही आपको जार में दी गई जानकारी के अनुसार उसे इस्तेमाल करना चाहिए। अगर आपके जार में लिखा है कि 6m तो इसका मतलब हुआ आप इसे 6 महीने तक इस्तेमाल कर सकती है। ऐसा ना करने पर जाने-अनजाने ही सही हम कई तरह के बैक्टीरिया से होने वाले संक्रमण को आमंत्रित करते हैं।