फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   home remedies for dry skin near nails in hindi

नाखून के आसपास निकलने वाली चमड़ी से इन आसान तरीकों से पाएं छुटकारा

Fri, 02 Apr 2021 05:17 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Fri, 02 Apr 2021 05:17 PM IST
विज्ञापन
home remedies for dry skin near nails in hindi
गर्मियों में त्वचा रूखी हो ही जाती है - फोटो : pixabay

अक्सर नाखून के आसपास की चमड़ी निकलने लगती है। इससे बहुत दर्द महसूस होता है और साथ ही हाथ भी अच्छे नहीं दिखाई देते हैं। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें चिड़चिड़ाहट भी महसूस होती है। गर्मियों में त्वचा रूखी हो ही जाती है। ऐसे में नाखून के आसपास निकलने वाली चमड़ी से कई बार खून भी निकल आता है। आइए जानते हैं किस तरह से इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। 

विज्ञापन

विटामिन- ई ऑयल 
त्वचा के लिए विटामिन-ई ऑयल बहुत ही लाभकारी होता है। रूखी त्वचा के लिए तो यह बहुत ही फायदेमंद है। नारियल के तेल और विटामिन-ई ऑयल को मिला लें। मिश्रण को नाखूनों के आस-पास की ड्राई खाल पर लगा लें। रातभर के लिए इस मिश्रण को उंगलियों पर लगा रहने दें। सुबह तक खाल पूरी साफ हो जाएगी। 

विज्ञापन

दूध
दूध में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह त्वचा को सॉफ्ट बनाता है, साथ ही यह एंटी-बैक्टीरियल होने की वजह से त्वचा पर किसी भी प्रकार का संक्रमण नहीं होने देता है। सबसे पहले एक कटोरी में दूध लें और फिर उसमें गुलाब जल मिला लें। इस मिश्रण में 5 मिनट के लिए उंगलियों को डिप करके रखें। इसके बाद हाथों को साफ कपड़े से पोछ लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शहद 
शहद त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इससे आप ड्राई स्किन का घरेलू उपचार कर सकते हैं। शहद एंटीसेप्टिक होता है इसलिए इससे घाव जल्दी भर जाता है। शहद को नाखूनों के पास उखड़ी हुई खाल पर लगाएं। थोड़ी देर शहद को लगा रहने दें। अब उंगलियों को पानी से साफ कर लें। 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed