Eye Lashes: बिना एक्सटेंशन के नैचुरली बढ़ाएं अपनी पलकें, आज ही ट्राई करें ये टिप्स, फेक आईलैशेस को कहें अलविदा
How to Grow Eye Lashes: ये सिंपल लेकिन असरदार होम रेमेडीज न सिर्फ आपकी पलकों को मजबूती देंगी, बल्कि उनकी ग्रोथ को भी नैचुरली बूस्ट करेंगी। तो चलिए, जानते हैं उन आसान और कारगर तरीकों के बारे में।
विस्तार
खूबसूरत, लंबी और घनी पलकों की चाहत किसे नहीं होती? अगर आप भी अपनी नेचुरल पलकों को हेल्दी और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो फेक आईलैशेस की जगह कुछ प्राकृतिक घरेलू उपाय आजमाएं। ये सिंपल लेकिन असरदार होम रेमेडीज न सिर्फ आपकी पलकों को मजबूती देंगी, बल्कि उनकी ग्रोथ को भी नैचुरली बूस्ट करेंगी। तो चलिए, जानते हैं उन आसान और कारगर तरीकों के बारे में, जिनसे आपकी आंखों की खूबसूरती और भी निखर उठेगी।
1. कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल, पलकों की ग्रोथ के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद फैटी एसिड और विटामिन ई बालों को पोषण देते हैं और उन्हें तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं।
कैसे लगाएं:
- सोने से पहले एक कॉटन स्वैब या साफ मस्कारा ब्रश की मदद से हल्का गर्म कैस्टर ऑयल पलकों पर लगाएं।
- इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
2. नारियल का तेल
नारियल का तेल बालों की ग्रोथ के लिए एक पुराना और भरोसेमंद उपाय है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बालों को टूटने से बचाता है और उन्हें घना बनाता है।
कैसे लगाएं:
- हल्का गुनगुना नारियल का तेल लें।
- मस्कारा ब्रश या उंगलियों से इसे पलकों पर हल्के हाथों से लगाएं।
- रातभर इसे रहने दें और सुबह चेहरा धो लें।
3. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल बालों और त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है, ये तो हम सभी जानते हैं। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स पलकों को मजबूत और लंबा बनाने में मदद करते हैं।
कैसे लगाएं:
- ताजा एलोवेरा जेल लें।
- इसे पलकों पर लगाएं और 20-30 मिनट तक छोड़ दें।
- इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।
4. अंडे की सफेदी
अंडे की सफेदी में मौजूद प्रोटीन और बायोटिन पलकों को मजबूती देते हैं और ग्रोथ को बढ़ाते हैं।
कैसे लगाएं:
- अंडे की सफेदी को अच्छे से फेंट लें।
- एक साफ ब्रश की मदद से इसे पलकों पर लगाएं।
- 15-20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।