फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fashion ›   Beauty tips ›   Grow your eyelashes naturally without extensions try these tips today say goodbye to fake eyelashes

Eye Lashes: बिना एक्सटेंशन के नैचुरली बढ़ाएं अपनी पलकें, आज ही ट्राई करें ये टिप्स, फेक आईलैशेस को कहें अलविदा

Mon, 17 Mar 2025 12:13 PM IST
दीक्षा पाठक लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 17 Mar 2025 12:13 PM IST
सार

How to Grow Eye Lashes: ये सिंपल लेकिन असरदार होम रेमेडीज न सिर्फ आपकी पलकों को मजबूती देंगी, बल्कि उनकी ग्रोथ को भी नैचुरली बूस्ट करेंगी। तो चलिए, जानते हैं उन आसान और कारगर तरीकों के बारे में।

विज्ञापन
Grow your eyelashes naturally without extensions try these tips today say goodbye to fake eyelashes
पलकों को नेचुरली लंबा करें - फोटो : freepik.com

विस्तार

खूबसूरत, लंबी और घनी पलकों की चाहत किसे नहीं होती? अगर आप भी अपनी नेचुरल पलकों को हेल्दी और आकर्षक बनाना चाहती हैं, तो फेक आईलैशेस की जगह कुछ प्राकृतिक घरेलू उपाय आजमाएं। ये सिंपल लेकिन असरदार होम रेमेडीज न सिर्फ आपकी पलकों को मजबूती देंगी, बल्कि उनकी ग्रोथ को भी नैचुरली बूस्ट करेंगी। तो चलिए, जानते हैं उन आसान और कारगर तरीकों के बारे में, जिनसे आपकी आंखों की खूबसूरती और भी निखर उठेगी।

विज्ञापन


 1. कैस्टर ऑयल
कैस्टर ऑयल यानी अरंडी का तेल, पलकों की ग्रोथ के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें मौजूद फैटी एसिड और विटामिन ई बालों को पोषण देते हैं और उन्हें तेजी से बढ़ाने में मदद करते हैं।
विज्ञापन


 कैसे लगाएं:

  •  सोने से पहले एक कॉटन स्वैब या साफ मस्कारा ब्रश की मदद से हल्का गर्म कैस्टर ऑयल पलकों पर लगाएं।
  •  इसे रातभर लगा रहने दें और सुबह हल्के गुनगुने पानी से धो लें।

 2. नारियल का तेल
नारियल का तेल बालों की ग्रोथ के लिए एक पुराना और भरोसेमंद उपाय है। इसमें मौजूद लॉरिक एसिड बालों को टूटने से बचाता है और उन्हें घना बनाता है।

 कैसे लगाएं:

  •  हल्का गुनगुना नारियल का तेल लें।
  •  मस्कारा ब्रश या उंगलियों से इसे पलकों पर हल्के हाथों से लगाएं।
  •  रातभर इसे रहने दें और सुबह चेहरा धो लें।

 3. एलोवेरा जेल
एलोवेरा जेल बालों और त्वचा के लिए कितना फायदेमंद है, ये तो हम सभी जानते हैं। इसमें मौजूद विटामिन और मिनरल्स पलकों को मजबूत और लंबा बनाने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


 कैसे लगाएं:

  •  ताजा एलोवेरा जेल लें।
  •  इसे पलकों पर लगाएं और 20-30 मिनट तक छोड़ दें।
  •  इसके बाद ठंडे पानी से धो लें।

4. अंडे की सफेदी
अंडे की सफेदी में मौजूद प्रोटीन और बायोटिन पलकों को मजबूती देते हैं और ग्रोथ को बढ़ाते हैं।

 कैसे लगाएं:

  •  अंडे की सफेदी को अच्छे से फेंट लें।
  •  एक साफ ब्रश की मदद से इसे पलकों पर लगाएं।
  •  15-20 मिनट बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all fashion news in Hindi related to fashion tips, beauty tips, fashion trends etc. Stay updated with us for all breaking news from fashion and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed