{"_id":"58ce3f7f4f1c1be7431a10ba","slug":"get-beautiful-skin-with-this-home-made-toner","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर पर बने इस टोनर से पाएं निखरी त्वचा","category":{"title":"Beauty tips","title_hn":"ब्यूटी टिप्स","slug":"beauty-tips"}}
घर पर बने इस टोनर से पाएं निखरी त्वचा
amarujala.com- Presented By: पवनप्रीत कौर
Updated Sun, 19 Mar 2017 02:07 PM IST
विज्ञापन
टोनर
हर कोई निखरी और खूबसूरत त्वचा पाने की चाह रखता है। इसके लिए वे तरह-तरह के बाजारी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं जो की उन्हें बस कुछ ही समय के लिए गोरा बनाते हैं। अगर आप हमेशा के लिए ही गोरी और निखरी त्वचा पाना चाहते हैं तो ये टोनर आपके लिए मददगार हो सकता है। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
विज्ञापन
- इसे बनाने के लिए आपको नींबू का रस, चावल और पानी की आवश्यकता होगी।
- रात को सोने से पहले दो से तीन चम्मच चावल को पानी में भिगोकर रख दें। सुबह होने पर इसे छान लें और पानी में नींबू का रस मिलाएं।
- इसे फ्रिज में रख दें। जब भी मुंह धोएं तो इसका इस्तेमाल करें।
- इसे दो से तीन मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं फिर धो लें।
- आखिरी में चेहरे पर मॉश्चराइजर लगा लें।
Trending Videos
ऑयली स्किन वाले जरूर करें ट्राई
टोनर
गर्मियों में लोगों की त्वचा ऑयली हो जाती है जिस वजह से वे काफी परेशान रहते हैं। सुबह उठते ही अपने चेहरे पर तेल देखकर वे घबरा जाते हैं। लेकिन घर पर बना ये टोनर ऑयली स्किन के लिए काफी फायदेमंद है। आप नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करके तैलीय त्वचा से छुटकारा पा सकते हैं।