कर्ली बालों के लिए करें इन चीजों का इस्तेमाल, बाल रहेंगे एकदम स्वस्थ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्ली बालों के लिए बहुत जरूरी है कि उनकी सही ढंग से देखभाल की जाए नहीं तो वे खराब होने लगते हैं। कई महिलाओं को पता नहीं होता है कि बालों की देखभाल करने में उन चीजों का भी योगदान होता है जिन्हें हम बालों के सजाने-संवारने के लिए रोज इस्तेमाल कर रहे हैं। चूंकि कर्ली बाल सामान्य बालों से अलग होते हैं इसलिए उनकी देखभाल करने के टूल्स का भी विशेष ध्यान रखना होता है। आइए जानते हैं इन टूल्स के बारे में।
हेयर पिक
हेयर पिक एक ऐसा टूल है, जो कर्ली बालों को सुलझाने का काम बेहद आसान कर देता है। साथ ही अपने कर्ली बालों को अधिक वॉल्यूम और बेहतर शेप देने के लिए भी आप हेयर पिक का इस्तेमाल कर सकती हैं। यह बालों को नुकसान नहीं पहुंचाएगा।
माइक्रोफाइबर टॉवेल
कर्ली बालों वाली लड़कियों को माइक्रोफाइबर टॉवेल्स का इस्तेमाल करना चाहिए क्योंकि ये मुलायम कपड़े से बने हुए होते हैं जो कि वास्तव में फ्रिक्शन को कम करके आपके गीले बालों को टूटने से बचा सकते हैं। बालों का रूखापन भी इनके इस्तेमाल से दूर होता है।
हेयर स्प्रे
यदि कर्ली बालों की सही स्टाइलिंग करना है तो बहुत जरूरी है कि वे थोड़े गीले हों। ऐसे में यदि किसी दिन आपने बालों को धोया न हो और स्टाइलिंग करना हो तो किसी अच्छे हेयर स्प्रे का इस्तेमाल अवश्य करें। इससे आपके बाल अच्छे दिखने लगेंगे।
वेट डिटेलिंग ब्रश
वेट डिटेलिंग ब्रश के ब्रिसल्स काफी सॉफ्ट होते हैं जो कि गीले बालों को अलग करने के लिए डिजाइन किए जाते हैं इसलिए गीले कर्ली बालों में यदि आप इस ब्रश का इस्तेमाल करेंगी तो आपके बाल एकदम स्वस्थ रहेंगे, साथ ही लंबे समय तक जमे हुए भी रहेंगे।