फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Yogi Adityanath campaigned in Maharashtra riding on a bulldozer is misleading

Fact Check: महाराष्ट्र में बुलडोजर पर सवार होकर योगी आदित्यनाथ ने किया प्रचार, जानें भ्रामक दावे का सच

Fri, 08 Nov 2024 08:01 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 08 Nov 2024 08:01 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके दावा किया जा रहा है कि सीएम योगी ने बुलडोजर पर सवार होकर चुनाव प्रचार किया। 

विज्ञापन
Yogi Adityanath campaigned in Maharashtra riding on a bulldozer is misleading
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि दो लोग बुलडोजर पर खड़े होकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि योगी आदित्यनाथ की तरह वेशभूषा में एक शख्स बुलडोजर पर सवार है और लोगों का अभिवादन कर रहा है।
 
क्या है दावा 


इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ बुलडोजर पर सवार होकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। 
मनोज कुमार (@manoj_begu) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “जलवा हो तो ऐसा...बुलडोजर तो इनकी पहचान के साथ जुड़ सा गया और लोगों के भरोसे पर खरा उतरना योगी जी की पहचान है।  @myogiadityanath”
विज्ञापन

 



अरुण साहू (@arunsahuji_) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “टैंक लेकर शांति स्थापित करने वाले बहुत से नेता देखे-सुने थे. बुलडोजर लेकर शांति स्थापित करने वाले योगी बाबा अकेले हैं. यहाँ भी होगा, वहां भी होगा...  बुलडोजर बाबा का जलवा सारे जहां में होगा… योगी जी के मजबूत नेतृत्व की झलक हर जगह दिखाई देगी। जय हो बुलडोजर वाले बाबा की”
 

पड़ताल 

दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें एबीपी मझा के यूट्यूब चैनर पर ये वीडियो मिला। इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा हुआ था “Duplicate Yogi Adityanath Akola : अकोला में BJP प्रत्याशी के लिए योगी आदित्यनाथ के डुप्लीकेट ने चुनाव प्रचार किया।”  

आगे हमें पुढारी मराठी भाषा के समाचार पत्र में ये खबर मिली। यहां छपी खबर के मुताबिक “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 नवंबर को अकोला के मूर्तिजापुर में सभा आयोजित की गई। बैठक के बाद बीजेपी प्रत्याशी विधायक हरीश पिंपले का बुलडोजर पर चढ़कर स्टंट करना चर्चा का विषय बन गया।”

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि योगी आदित्यनाथ के बुलडोजर पर सवार होकर चुनाव प्रचार करने का दावा फर्जी है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed