फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   wedding photo of a husband and wife shared with the claim that the sister-in-law is married to her brother-in

Fact Check: पति-पत्नी की तस्वीर को देवर के साथ भाभी की शादी होने के दावे के साथ किया जा रहा शेयर

Thu, 10 Jul 2025 02:48 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 10 Jul 2025 02:48 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में एक दंपत्ति नजर आ रही है। तस्वीर के साथ दावा किया जा रहा है कि दोनों देवर भाभी थे, दोनों ने महिला के पति की जानकारी के बिना शादी कर ली है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत निकला है।  

विज्ञापन
wedding photo of a husband and wife  shared with the claim that the sister-in-law is married to her brother-in
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर में एक महिला और पुरुष नजर आ रहे हैं। इसमें महिला के माथे पर सिंदूर लगा हुआ है और पुरुष उसके पीछे खड़ा है। महिला फोन से आइने की मदद से तस्वीर खिंचती हुई नजर आ रही है। इस तस्वीर को शेयर करे दावा किया जा रहा है कि भाभी को मायके छोड़ने गए देवर ने भाभी से शादी कर ली है। पोस्ट पर लोग पति के लिए सांत्वना दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में पाया कि मामला तो सही है लेकिन इस मामले को बताते हुए जो तस्वीर शेयर की जा रही है वह तस्वीर सही नहीं है। हमारी पड़ताल में यह सामने आया कि ऐसा मामला बिहार के सहरसा में सामने आया है जहां अपनी भाभी को मायके छोड़ने गए देवर की शादी करवा दी गई। लेकिन जिस महिला और पुरुष की तस्वीर के साथ इस मामले को शेयर किया जा रहा है वह सही नहीं है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

नई शादी हुई एक महिला और पुरुष की तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि देवर ने भाभी से शादी कर ली है। जो तस्वीर शेयर की जा रही है उसमें महिला के माथे पर सिंदूर लगा है और दोनों पति-पत्नी के अंदाज में खुशी से तस्वीर खींचते हुए नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल हिंदू (@rahul4rebel) नाम के एक एक्स यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करके लिखा “मनोहर यादव, अपनी भाभी को लेकर फरार हो गया, अब कहाँ हैं वैज्ञानिक लोग, क्या कोई बताएगा कि भाग कर अपनी भाभी के साथ ही शादी करना कौन सा विज्ञान है?” साथ ही जिस तस्वीर को शेयर किया जा रहा है उस तस्वीर पर लिखा है “भाभी को मायके छोड़ने गया देवर, दोनों ने कर ली शादी; हाथ मलता रह गया पति” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

 इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते है। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने तस्वीर को सबसे पहले गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें उज्जयनी धर नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह तस्वीर देखने को मिली। यहां वायरल तस्वीर में दिख रहे दंपत्ति की कई और तस्वीरें साथ में देखने को मिलीं। वायरल हो रही तस्वीर को अकाउंट पर 16 जून 2025 को शेयर किया गया था। इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा गया था “पहली यादें "हेलो पति!"” 

 

अकाउंट पर महिला और पुरुष की शादी की भी कई फोटो और वीडियो मौजूद है जिसे नवंबर 2024 में शेयर किया गया था। इससे दोनों का शादी नवंबर में होने की संभावना हो सकती है। महिला ने अपनी शादी की सभी फोटो और वीडियो में उस पुरुष को भी टैग किया है जिसके साथ महिला की तस्वीर वायरल है। पुरुष के अकाउंट पर जाने पर हमें पता चला कि उनका नाम सनी दास कृषानु है। 

 

 

उज्जयनी धर ने अपने इंस्टाग्राम एक स्टोरी शेयर की थी। इस स्टोरी में महिला ने तस्वीरों को गलत तरीके से शेयर किए जाने की बात कही थी। स्टोरी में लिखा गया था “सभी को नमस्कार, मैं बस एक पल के लिए उस पोस्ट पर बात करना चाहती थी जिसे लेकर आप में से कई लोग वाजिब तौर पर चिंतित थे। मैंने उस एडमिन से सीधे बात की है जिसने इसे शेयर किया था, और मुझे यह कहते हुए राहत मिल रही है कि वह समझदार और एक अच्छे इंसान थे, और उन्होंने पोस्ट हटा दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें मेरी तस्वीरों वाली यही पोस्ट दूसरे पेजों पर भी मिली थी और उन्होंने सोचा कि इसे शेयर करना ठीक होगा। हालांकि, उनकी गलती यह थी कि उन्होंने दोबारा पोस्ट करने से पहले तथ्यों की जांच नहीं की। फिर भी, मैं आप सभी से विनम्र निवेदन करती हूँ: अगर आपको भी ऐसी ही कोई और पोस्ट मिलती है, तो कृपया उन्हें रिपोर्ट करें। सोशल मीडिया किसी की प्रतिष्ठा को कुछ ही सेकंड में बना या बिगाड़ सकता है, और दुख की बात है कि लोग अक्सर बिना सोचे-समझे शेयर कर देते हैं। मैंने बस अपनी शादी के दिन की एक प्यारी सी याद शेयर की थी—मुझे उम्मीद नहीं थी कि यह इस तरह बदल जाएगी। पोस्ट की रिपोर्ट करने और मेरा समर्थन करने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद।” 

  
  आगे हमने कीवर्ड से सर्च किया तो हमें हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट मिली जिसमें बताया गया था कि भाभी को मायके छोड़ने गए देवर ने भाभी से ही शादी कर ली। इस रिपोर्ट में वायरल हो रही पति-पत्नी की तस्वीर मौजूद नहीं थी। यहां से पता चला कि मामला सहरसा जिले का है। बिहरा थाना क्षेत्र के दिम्मा गांव में इस अनोखी शादी की चर्चा सभी कर रहे हैं। मनोहर यादव अपनी भाभी को छोड़ने उसके मायके गया था, जो कि पिपरा थाना क्षेत्र के गेलिया गांव में है। मनोहर के भाई आनंद यादव ने उससे पूछा कि वापस क्यों नहीं आ रहे। वो भाई को बहाने बनाता रहा। बाद में पता चला कि मनोहर ने तो भाभी से ही शादी कर ली। बाद में पता चला कि यह शादी महिला के माता-पिता ने ही करवाई है। आपको बता दें भाभी से शादी करने वाले देवर का नाम मनोहर यादव है , लेकिन जिस पुरुष की तस्वीर वायरल हो रही है उसका नाम सनी दास कृषानु है। 
  
 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि बिहार में हुए मामले को गलत तस्वीर के साथ शेयर किया जा रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed