{"_id":"66e965f84413ff0dad07af71","slug":"water-leakage-on-road-people-are-sharing-them-saying-they-are-from-india-2024-09-17","type":"wiki","status":"publish","title_hn":"Fact Check: सड़क से निकल रहे पानी के फव्वारे का वीडियो भारत का नहीं, पढ़ें ये पड़ताल","category":{"title":"Fact Check","title_hn":"फैक्ट चेक","slug":"fact-check"}}
Fact Check: सड़क से निकल रहे पानी के फव्वारे का वीडियो भारत का नहीं, पढ़ें ये पड़ताल
Tue, 17 Sep 2024 08:27 PM IST
संध्या
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: संध्या
Updated Tue, 17 Sep 2024 08:27 PM IST
सार
Fact Check: सड़क से पानी निकलने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को शेयर करके लोग दावा कर रहे है कि वीडियो भारत का है और मोदी सरकार ने बनवाया है।
विज्ञापन
FACT CHECK
- फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सड़के दिख रही है जिस सड़क के नीचे से पानी के फव्वारे निकल रहे हैं। सड़क से गाड़ियां भी निकलती हुई नजर आ रही हैं।
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये सड़क भारत में है और इसको मोदी सरकार में बनाया गया है। सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह से सड़क के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए नजर आ रहे हैं।
आशीष कुमार (@ashishk53542554) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो के साथ लिखा “मोदी जी ये कौन सी टेक्नोलॉजी है”
विज्ञापन
सुरेंद्र राजपूत (@ssrajputINC) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “जन्म दिवस पर सड़क फाड़ विकास की बधाई हो साहेब”
‘एक्सप्रेस टाइम’ नाम के एक यूट्यूब चैनल ने वीडियो शेयर करके लिखा “देखे मोदी जी के जन्मदिन पर एक और स्पेस टेक्नोलॉजी वाली सड़क है का हुआ उद्घाटन कार वाश रोड”
पड़ताल
इस वीडियो की सच्चाई जानने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें इस वीडियो से संबंधित एक खबर मिली। इस खबर को प्रेंसा लिब्रे ‘prensa libre’ नाम की एक वेबसाइट ने स्पेनिश भाषा में छापा था। प्रेंसा लिब्रे ग्वाटेमाला का सबसे प्रसिद्ध अखबार है।
प्रेंसा लिब्रे पर खबर में लिखा था “विला नुएवा में दरार आने के बाद फिर प्रशांत क्षेत्र के मार्ग पर यातायात को प्रभावित किया है”। यह खबर 12 सितंबर को प्रकाशित की गई थी। यहां से ये साफ हो गया कि वीडियो भारत का नहीं है बल्कि ग्वाटेमाला देश के विला नुएवा का है। ग्वाटेमाला मध्य अमेरिका में स्थित एक देश है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो भारत का नहीं है।

मोदी जी ये कौन सी टेक्नोलॉजी है 🤔😁 pic.twitter.com/qPQggQ9WHI
— Ashish Kumar (@ashishk53542554) September 17, 2024
विज्ञापन
सुरेंद्र राजपूत (@ssrajputINC) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “जन्म दिवस पर सड़क फाड़ विकास की बधाई हो साहेब”
जन्म दिवस पर सड़क फाड़ विकास की बधाई हो साहेब pic.twitter.com/suRqAa8Kn7
— Surendra Rajput (@ssrajputINC) September 17, 2024