फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Viral video of Mohammad Rizwan after India-Pakistan match at Champions Trophy 2025 is fake

Fact Check: PSL 2024 का वीडियो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के भारत-पाकिस्तान मैच से जोड़कर हो रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Fri, 28 Feb 2025 12:34 PM IST
जयदेव सिंह फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: जयदेव सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 12:34 PM IST
सार

Fact Check: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक मैच में पाकिस्तान की भारत से हार के बाद एक वीडियो वायरल है। इसमें पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए ताली बजाते नजर आ रहे हैं। इसे भारत की हार के बाद बताया जा रहा है।  PTI की पड़ताल में यह दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
Viral video of Mohammad Rizwan after India-Pakistan match at Champions Trophy 2025 is fake
फैक्ट चेक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के एक मैच में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान मोहम्मद रिजवान का 22 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम में उनकी हौसला अफजाई करते हुए ताली बजाते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को हालिया बताकर शेयर कर रहे हैं और दावा कर रहे हैं कि यह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को भारत से मिली हार के बाद का है।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में यह दावा फर्जी साबित हुआ। हमारी पड़ताल में सामने आया कि वायरल वीडियो चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का नहीं, बल्कि पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2024 के फाइनल मुकाबले का है। दरअसल, PSL 2024 के फाइनल में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तांस को हराया था। हार के बाद मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने ड्रेसिंग रूम में जाकर अपने साथी खिलाड़ियों और स्टाफ का हौसला बढ़ाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

दावा:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर यूजर अभय प्रताप सिंह ने 25 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “भारत से हारने के बाद मोहम्मद रिजवान पाकिस्तान की टीम से तालियां बजवा रहा है रिजवान कह रहा है कि अपने लिए ऐसे तालियां बजाओ, जैसे हम चैंपियन हैं। 2024 लोकसभा चुनाव हारने के बाद सुप्रिया श्रीनेत ने ऐसा ही किया था, जिसका असर पाकिस्तान तक दिखाई दे रहा है।” पोस्ट लिंक आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

वहीं, एक अन्य यूजर ने एक्स पर ही 23 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो को शेयर करते हुए लिखा अंग्रेजी में लिखा, “Rizwan Motivating Pakistan Cricket Team after getting Knocked out of #ChampionsTrophy” जिसका हिंदी अनुवाद, “पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद।” पोस्ट लिंक आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल:

वायरल दावे का सच जानने के हमने पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान के वीडियो को ध्यान से देखा हमने पाया कि रिजवान और अन्य खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी जर्सी नहीं पहनी हुई है। सभी की जर्सी पर  सुल्तांस लिखा हुआ है। हमारी पड़ताल में यह स्पष्ट हो खिलाड़ियों ने जो जर्सी पहनी हुई है, वो पाकिस्तान की नहीं है।

पड़ताल की अगली कड़ी में पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क ने वीडियो के ‘की-फ्रेम्स’ को गूगल लेंस के जरिये रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान हमें मुल्तान सुल्तांस नाम के एक एक्स अकाउंट पर मूल वीडियो मिला। एक्स पर यह वीडियो 21 मार्च, 2024 को अपलोड किया गया था। पोस्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

पड़ताल को आगे बढ़ाने पर हमें “SPORTS GAGA” की वेबसाइट पर 23 मार्च 2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली। यहां वायरल वीडियो का विजुअल मौजूद था। रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

“SPORTS GAGA” ने अपनी रिपोर्ट में बताया है, पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2024 के फाइनल में इस्लामाबाद यूनाइटेड से मिली हार के बाद मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने न केवल एक लीडर बल्कि एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व के रूप में अपनी टीम और स्टाफ का हौसला बढ़ाया। रिजवान ने कहा, "मैंने यह दर्द तीन बार महसूस किया है और आपमें से कुछ ने भी ऐसा ही महसूस किया होगा।" उन्होंने आगे कहा, "हम साथ मिलकर और मजबूत होकर लौटेंगे। हम सिर्फ एक टीम नहीं हैं, हम एक परिवार हैं।" 

पड़ताल के अंत में हमें न्यूज ऐप ‘INSHORTS’ पर 23 मार्च 2024 को समान दावे के साथ एक और न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित मिली। रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

 

हमारी पड़ताल में स्पष्ट है कि PSL 2024 के फाइनल में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तांस को हराया था। हार के बाद मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने ड्रेसिंग रूम में जाकर अपने साथी खिलाड़ियों और स्टाफ का हौसला बढ़ाया था। यूजर्स इसे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को भारत से मिली हार का बताकर शेयर कर रहे है।

 

 

दावा

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत से हारने के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ी मोहम्मद रिजवान ने अपनी टीम से बजवाई ताली।

तथ्य

पीटीआई फैक्ट चेक डेस्क की जांच में वायरल सोशल मीडिया पोस्ट फर्जी निकला।

निष्कर्ष

हमारी पड़ताल में स्पष्ट है कि PSL 2024 के फाइनल में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने मुल्तान सुल्तांस को हराया था। हार के बाद मुल्तान सुल्तांस के कप्तान मोहम्मद रिजवान ने ड्रेसिंग रूम में जाकर अपने साथी खिलाड़ियों और स्टाफ का हौसला बढ़ाया था। यूजर्स इसे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान को भारत से मिली हार का बताकर शेयर कर रहे हैं।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed