Fact Check: टोल प्लाजा पर मारपीट का वीडियो भारत का नहीं, पड़ताल में जानें घटना की पूरी सच्चाई क्या है
Fact Check: एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग टोल बूथ पर मारपीट करते हुए नजर आ रहे है। ये वीडियो भारत का होने का दावा किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वीडियो भारत है और इसे एक सांप्रदायिक रंग देने की भी कोशिश की जा रही है।
अमिताभ चौधरी (@MithilaWaala) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “क्या अब भारत में मुसलमान से टोल टैक्स लिया जाएगा?? क्या कहते हैं @नरेंद्र मोदी जी, आपका सबका साथ, सबका विकास!! केंद्र सरकार और @nitin_gadkri के मंत्रालय को "प्रधानमंत्री मुसलमान को टोल माफ करो योजना" शुरू करनी चाहिए।”
Kya ab Bharat mein Musalman se toll tax liya jaayega ?? Kya ye hai @narendramodi ji aapka sabka saath sabka vikas !!
विज्ञापन विज्ञापन
Central Govt and @nitin_gadkari’s ministry should launch “Pradhanmantri Musalman Ko Toll Maaf Karo Yojna” pic.twitter.com/Gwsi8EO2Lf — Amitabh Chaudhary (@MithilaWaala) September 21, 2024
VINI (@Vini__007) नाम के एक एक्स अकाउंट से शेयर किया गया “हिंदुओ का आगे का भविष्य कैसा होगा , जरूर सोचना,,,,,”
हिंदुओ का आगे का भविष्य कैसा होगा ,
— VINI💞 (@Vini__007) September 21, 2024
जरूर सोचना,,,,, pic.twitter.com/WdAJXAGBjl
पड़ताल
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। वीडियो को सर्च करने पर हमें इससे जुड़ा एक वीडियो समय टीवी (SOMOY TV) के यूट्यूब चैनल पर मिला। समय टीवी बांग्लादेश का एक न्यूज चैनल है। इस चैनल पर ये वीडियो 18 सितंबर 2024 को प्रकाशित किया गया था।
इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में लिखा गया था “टोल कलेक्टर से बहस करते हुए एक युवक ने एक जगह वाहनों को रोक रहे बैरियर को तोड़ दिया। राजधानी ढाका के एलिवेटेड एक्सप्रेस वे के कुरील टोल प्लाजा पर हुई घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। अधिकारियों ने पुलिस को सूचना दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।”
इस खबर से जुड़े कीवर्ड को सर्च करने पर हमें बांग्लादेश के प्रमुख समाचार पत्र ढाका ट्रिब्यून की भी एक खबर मिली। इस खबर में लिखा था “एलिवेटेड एक्सप्रेस वे के कुरील टोल प्लाजा पर पिकअप वैन क्रॉसिंग के बीच तोड़फोड़” खबर के अनुसार ढाका एलिवेटेड एक्सप्रेस वे पर कुरील टोल प्लाजा के बैरियर को उपद्रवियों ने एक पिकअप वैन के क्रॉसिंग के बीच में खड़ा करके तोड़ दिया।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो बांग्लादेश का है। जिसे भारत का बताकर भ्रम फैलाया जा रहा है।