फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of rainwater filling up Dubai International Airport is being shared as India

Fact Check: दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बारिश के पानी भरने के वीडियो को भारत का बताकर किया जा रहा शेयर

Sat, 19 Jul 2025 07:20 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 19 Jul 2025 07:20 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत के दिल्ली एयरपोर्ट में भारी बारिश आने के बाद पानी भर चुका है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो एक साल पुराना और दुबई का निकला है। 

विज्ञापन
Video of rainwater filling up Dubai International Airport is being shared as India
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में दिख रहा है कि बारिश के कारण एयरपोर्ट के प्लेन पार्किंग जोन और रनवे पर पानी भर गया है। वीडियो को शेयर करके भारत का बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि भारत का एयरपोर्ट समुद्र बन गया है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि वीडियो 2024 का है। यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि दुबई के इंटरनेशनल एयरपोर्ट का है। वीडियो को भारत की बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है।  

विज्ञापन

क्या है दावा  

पानी में डूबे एयरपोर्ट के वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत का दिल्ली एयरपोर्ट पूरी तरह के पानी में डूब चुका है। भारी बारिश के बाद एयरपोर्ट के अंदर पानी घुस गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एडवोकेट नाजनीन अख्तर (@NazneenAkhtar23) नाम की एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा, “दिल्ली एयरपोर्ट तो समन्दर बन गया” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।  

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो इंडिया टुडे पर देखने को मिला। यहां इस वीडियो को 17 अप्रैल 2024 को प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि “दुबई भारी बारिश से जूझ रहा है, जिससे व्यापक बाढ़ आई है और दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश ने हवाई यात्रा को प्रभावित किया है, और दुनिया के सबसे व्यस्त अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ानों में भारी देरी और रद्दीकरण का सामना करना पड़ रहा है।” 

दावे के बारे में और अधिक पता लगाने के लिए हमने कीवर्ड के माध्यम से इस वीडियो को और अधिक सर्च करने की कोशिश की। यहां हमें एक यूट्यूब रिपोर्ट स्काई न्यूज़ ऑस्ट्रेलिया पर देखने को मिली। इस रिपोर्ट में वायरल वीडियो मौजूद था। रिपोर्ट को 17 अप्रैल 2024 के पोस्ट किया गया था। स्काई न्यूज एक ब्रिटिश टेलीविजन समाचार चैनल है। इस रिपोर्ट में लिखा गया था, “दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शहर में खराब मौसम के बाद अफरा-तफरी मच गई है। मंगलवार को 120 मिलीमीटर से ज्यादा बारिश हुई और बुधवार को और बारिश होने की संभावना है। प्रस्थान उड़ानें जारी रहेंगी, लेकिन आने वाले विमानों का मार्ग तब तक बदला जाएगा जब तक मौसम की स्थिति में सुधार न हो जाए। दुबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया का सबसे व्यस्त हवाई अड्डा है।” 

 

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2024 में दुबई में बारिश के कारण एयरपोर्ट में पानी भरने का है। इस घटना को दुबई एयरपोर्ट का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed