फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   video of Rahul Gandhi visiting Mahakal temple a year ago is being shared as a recent one

Fact Check: एक साल पहले राहुल गांधी के महाकाल में दर्शन का वीडियो अभी का बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Sat, 01 Mar 2025 02:29 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 01 Mar 2025 02:29 PM IST
सार

Fact Check: राहुल गांधी के महाकाल में दर्शन करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को यूजर अभी का बता रहे हैं। PTI ने अपनी पड़ताल मे इस दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
video of Rahul Gandhi visiting Mahakal temple a year ago is being shared as a recent one
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करते नजर आ रहे हैं। यूजर्स इस वीडियो को हाल का बताकर शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

पीटीआई फैक्ट चेक की जांच में वायरल दावा फर्जी साबित हुआ। हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो हाल- फिलहाल का नहीं है, बल्कि 5 मार्च 2024 का है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान उज्जैन पहुंचने पर राहुल गांधी ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किया था। यूजर्स एक साल पुराने वीडियो को हाल का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

विज्ञापन

दावा:

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर भारत रफ्तार टीवी ने 26 फरवरी 2025 को वायरल वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, "राहुल गांधी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पूजा की" पोस्ट लिंक आर्काइव लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अन्य यूजर ने भी सोशल मीडिया पर समान दावे के साथ को शेयर किया है। पोस्ट का लिंक, लिंक और आर्काइव लिंक, आर्काइव लिंक  यहां देखें।

पड़ताल:

वायरल दावे का सच जानने के लिए डेस्क ने वीडियो के ‘की-फ्रेम्स’ को गूगल लेंस के जरिये रिवर्स इमेज सर्च किया। इस दौरान हमें ‘ABP’ न्यूज के यूट्यूब चैनल पर 5 मार्च 2024 को पब्लिश एक रिपोर्ट मिली। यहां वायरल विजुअल मौजूद था। रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर मंगलवार को उज्जैन पहुंचे। उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।

पड़ताल की अगली कड़ी में हमें NDTV की  हिंदी न्यूज वेबसाइट पर 5 मार्च 2024 को प्रकाशित एक रिपोर्ट मिली,  रिपोर्ट में वायरल वीडियो का विजुअल मौजूद था। रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' मंगलवार को उज्जैन पहुंची, जहां उन्होंने महाकाल मंदिर में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजा-अर्चना की। रिपोर्ट का लिंक और स्क्रीनशॉट यहां देखें।

हमारी पड़ताल में सामने आया कि यह वीडियो हाल- फिलहाल का नहीं है, बल्कि 5 मार्च 2024 का है। दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान उज्जैन पहुंचने पर राहुल गांधी ने महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किया था। यूजर्स एक साल पुराने वीडियो को हाल का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

(This story was originally published by PTI as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed