फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of preparation for mock drill in Bokaro being shared with misleading claim

Fact Check: बोकारो में मॉक ड्रिल का वीडियो भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Tue, 07 Oct 2025 08:37 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Tue, 07 Oct 2025 08:37 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो  शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में कुछ लोग भारत का नेपाल समझ रहे हैं। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Video of preparation for mock drill in Bokaro being shared with misleading claim
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ लोग नारे लगाते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, पुलिस भी नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश का है, जहां कुछ लोग भारत को नेपाल समझ रहे हैं। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो झारखड़ के बोकारो का है, जहां दशहरे की तैयारी के लिए मॉक ड्रिल हो रही थी।

विज्ञापन

 

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश को कुछ लोग नेपाल बनाना चाहते हैं। 
एड अशवनी सैनी नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा “ भारत को नेपाल समझ रहे थे। यहां बाबा जी का राज है यूपी की पुलिस धुआं-धुआं कर के छोडेंगे।“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें verma108Vlog नाम के यूट्यूब चैनल पर वायरल वीडियो से मिलता-जुलता वीडियो मिला। यह वीडियो 28 सितंबर 2025 को साझा किया गया है। वीडियो में बताया गया है कि बोकारो रेतीडीह झारखंड मॉकड्रिल व्लॉग।

 

इसके बाद हमें बोकारो पुलिस की पोस्ट मिली। यह पोस्ट 27 सितंबर 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में लिखा है, “आगामी दशहरा पर्व 2025 को मद्देनजर सेक्टर 12 स्थित पुलिस लाइन बोकारो के परेड मैदान तथा माराफारी थानांतर्गत रितुडीह, बोकारो में पुलिस अधीक्षक, बोकारो के समक्ष पुलिस उपा० (नगर), सार्जेंट मेजर 1 एवं 2, परिचारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में मॉक ड्रिल।”

इसके बाद हमें स्टार सिटी 24 झारखड़ बिहार नाम के यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो मिला। वीडियो 27 सितंबर 2025 को प्रकाशित किया गया है। इसके साथ ही बताया गया है “बोकारो पुलिस की मॉक ड्रिल दशहरा पर्व पर दंगा नियंत्रण और आपातकालीन तैयारी का रिहर्सल।”

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वीडियो को बोकारो में  मॉक ड्रिल के रिहर्सल का पाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed