फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   video of Monalisa dancing in a red dress is fake mahakumbh

Fact Check: फर्जी है महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा का रेड ड्रेस में डांस करने हुए वीडियो, पढ़ें पड़ताल

Thu, 06 Feb 2025 04:48 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 06 Feb 2025 04:48 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें महाकुंभ में वायरल हुई लड़की मोनालिसा रेड ड्रेस में डांस कर रही हैं। लोग इस वीडियो को एक्स पर शेयर करके बॉलिवुड में उनकी एंट्री से जोड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
video of Monalisa dancing in a red dress is fake mahakumbh
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें महाकुंभ में अपनी आंखों के कारण चर्चा में आईं मोनालिसा नाम की युवति नाचती हुई नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि “वायरल गर्ल्स मोनालिसा की धमाकेदार एंट्री" कैमरा और फिल्टर से मोनालिसा का ये वीडियो शेयर बनाया गया है”

पवन (@ipawanmina) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “वायरल गर्ल्स मोनालिसा की धमाकेदार एंट्री! ये होता हैं कैमरा और फिल्टर का कमाल।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

मिहिर ताट्रान (@MihirTatran) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कैमरा और फिल्टर का कमाल या मोनालिसा के डांस का धमाल! लगता हैं समुद्र मंथन के समय तो नहीं लेकिन महाकुंभ में इसका भी प्रादुर्भाव हुआ हैं।”  (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 


राजवीर गोथ्वाल (@RAJVEERGOTHWAL) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “वायरल गर्ल्स मोनालिसा की धमाकेदार एंट्री, ये होता है कैमरा और फिल्टर का कमाल।”  (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को ध्यान से देखा। वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें वीडियो पर 'NI8.OUT9' नाम से एक इंस्टाग्राम वॉटरमार्क मिला। हमने इंस्टाग्राम पर इस अकाउंट को ढूंढने की कोशिश की। हमें इंस्टाग्राम पर यह अकाउंट मिला जिसमें मोनालिसा का वायरल वीडियो मौजूद था। इस वीडियो के डिस्क्रिप्शन में हमें एक डिस्क्लेमर देखने को मिला। जिसमें लिखा गया था “यह वीडियो केवल मनोरंजन के उद्देश्य से फेस स्वैप तकनीक का उपयोग करके बनाया गया था। यहां दिखाए गए अभिनेताओं की छवियां डिजिटल रूप से बदली गई हैं और चित्रित व्यक्तियों की वास्तविक उपस्थिति या राय को नहीं दर्शाती हैं। धोखा देने या गुमराह करने का कोई इरादा नहीं है; सभी सामग्री केवल मनोरंजन और रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए है। दर्शकों को विवेक की सलाह दी जाती है।”

आगे हमने इस वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया यहां हमें तनु रावत नाम का एक इंस्टाग्राम अकाउंट मिला। यहां हमें वायरल हो रहे डांस का असली वीडियो देखने को मिला। तनु रावत एक इंस्टाग्राम इंफ्लुएंसर है जो इस तरह के डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करती रहती हैं। इस वीडियो में को तनु रावत ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 11 दिसंबर 2024 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया था। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि तनु रावत के असली चेहरे को मोनालिसा के चेहरे से बदल दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed