Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of floods in Italy is being shared as floods in Uttarakhand India

Fact Check: इटली में बाढ़ के वीडियो को भारत के उत्तराखंड में आई बाढ़ का बताकर किया जा रहा शेयर

Wed, 20 Aug 2025 03:04 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 20 Aug 2025 03:04 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक भयानक बाढ़ का वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह बाढ़ भारत के उत्तराखंड में आई थी। हमारी पड़ताल में यह वीडियो इटली का निकला है।

विज्ञापन
Video of floods in Italy is being shared as floods in Uttarakhand India
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में 5 अगस्त को धराली गांव में बारिश के कारण आई बाढ़ के कारण काफी तबाही मची। इस बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में तेज भूस्खलन होते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को गुप्तकाशी का बताया जा रहा है। लोगों के घरों के पास एक नदी खतरनाक स्तर पर बहती हुई दिखाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि भारी बारिश के चलते गुप्तकाशी में भयानक बाढ़ आ गई है। 

विज्ञापन
 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। जांच में सामने आया कि यह वीडियो उत्तराखंड में हाल ही में बारिश से हुई आपदा से संबंधित नहीं है। यह वीडियो जुलाई 2025 में भारी बारिश के कारण इटली के बार्डोनेकिया में बाढ़ जैसी स्थिति होने की घटना है। 

विज्ञापन

क्या है दावा 

इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि उत्तराखंड के गुप्तकाशी में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है। साथ ही उफान मारती हुई नदी ने लोगों के घरों को तबाह कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

विकास कुमार 4104 नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “उत्तराखंड के चमोली जिले की भूमि का टुकड़ा..” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें वीडियो से जुड़ी हुई मीडिया रिपोर्ट डेली मेल पर देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 1 जुलाई 2025 को प्रकाशित किया गया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि “इटली में अचानक आए बारिश के तूफान - के साथ विनाशकारी बाढ़ और भूस्खलन की स्थिति पैदा हो गई है, जिससे अचानक बाढ़ आ गई है। सोमवार को पीडमोंट के बार्डोनेचिया में पानी और कीचड़ की तेज धारा की चपेट में आने से 70 वर्षीय एक व्यक्ति, जिसका स्थानीय नाम फ्रैंको चियाफ्रिनी है, की मौत हो गई।

आगे हमें द सन पर यह वीडियो देखने को मिला। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि बाढ़ से तबाही, भयावह वीडियो में दिखाया गया है कि इटली के कई शहरों में अचानक बाढ़ आ गई, जिसमें कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और दर्जनों लोग फंस गए।” यहां से यह साफ हो गया कि वीडियो इटली में 1 जुलाई 2025 को आई बाढ़ का है। इसे भारत का बताकर गलत दावा किया जा रहा है।

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो इटली का है, इसे भारत के उत्तराखंड का बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed