Fact Check: फ्लाईओवर के नीचे घुटनों तक भरे पानी का वीडियो बिहार का नहीं, जानें पड़ताल में इसका सच
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में कुछ पुलिस वाले सड़क पर घुटनों तक भरे पानी में खड़े हैं। ये वीडियो बिहार में आई बाढ़ का बताया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो बिहार के दरभंगा का है। जहां बाढ़ का पानी भरा हुआ है। दरभंगा के दिल्ली मोड़ में बाढ़ का पानी भर जाने का दावा किया जा रहा है।
रणधीर यादव 143 (randhir_yadav_143) नाम के एक इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया गया इसी के साथ कैप्शन में लिखा गया “दरभंगा बिहार में बाढ़ का रूद्र रूप”
A post shared by 𝄞R̷➳⃝Aꫛɖh̷ïr͙★Y̷ãɖáv̷ ✨🧿𝄞 (@randhir_yadav_143)
I.ma__tara__gi नाम की एक इंस्टाग्राम यूजर ने भी इस वीडियो को शेयर किया। वीडियो पर लिखा हुआ है “दरभंगा बिहार में बाढ़ का रूद्र रूप”
एक यूट्यूब चैनल पर भी इस वीडियो को शेयर किया गया। इस यूट्यूब चैनल का नाम धर्मेंद्र राम है इस चैनल पर वीडियो शेयर करके लिखा गया “दरभंगा दिल्ली मोर बिहार बाढ़ के कहर”
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो को कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां से हमें एक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये वीडियो मिला यहां इस वीडियो पर लिखा हुआ था "शाहजहांपुर बरेली रोड।"
वीडियो को ध्यान से देखने पर हमें वीडियो में पुल के नीचे "नगर निगम शाहजहांपुर" लिखा हुआ भी दिखा। इसका साथ ही पुलिस वालों के पीछे एक बोर्ड पर भगत सिंह चौक लिखा हुआ दिखा। यहां से ये साफ गया कि वीडियो शाहजहांपुर का है।
भगत सिंह चौक को हमने गूगल मैप्स पर सर्च किया और इसका स्ट्रीट व्यू देखा। यहां हमें वायरल वीडियो वाली लोकेशन देखने को मिली। इसका स्क्रीनशॉट आप यहां देख सकते हैं।
आगे हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया यहां से हमें 12 जुलाई की खबर मिली। इस खबर में शाहजहांपुर बाढ़ से हालात खराब होने की जानकारी दी गई थी। खबर के अनुसार शाहजहांपुर में गर्रा नदी की बाढ़ से हालात भयावह हो गए हैं। शहर की तरफ आने वाले अधिकतर मार्गों पर बाढ़ का पानी भर गया। लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर शुक्रवार सुबह पांच फीट तक पानी बह रहा था, जिससे दूसरे दिन भी यातायात ठप रहा।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो वीडियो दरभंगा का नहीं बल्कि शाहजहांपुर का है।