फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   video of beating up youths who pelted stones during Garba in Gujarat is old

Fact Check: गुजरात में गरबा पर पथराव करने वाले युवकों को पीटने का वीडियो पुराना, पड़ताल में जानें पूरा सच

Thu, 10 Oct 2024 07:51 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 10 Oct 2024 07:51 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो में कुछ लोगों को खंभे से बांधकर पीटा जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो हाल का है। 

विज्ञापन
video of beating up youths who pelted stones during Garba in Gujarat is old
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ युवकों की खंभे से बांधकर पिटाई की जा रही है। आसपास लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है। वीडियो में पुलिस वाले भी खड़े हुए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

 
क्या है दावा 

वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो गुजरात का है। यहां कुछ युवकों ने गरबा के कार्यक्रम में पर पथराव किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की खंभे से बांधकर पिटाई की।
विज्ञापन


वीनी  (@Vini__007) नाम की एक एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करने के साथ ही लिखा “ये गुजरात में खेड़ा नाम की जगह है. गरबा नृत्य कर रही महिलाओं के एक समूह पर मस्जिद से पथराव किया गया, जिसमें कुछ महिलाएं घायल हो गईं। इस घटना पर प्रतिक्रिया करते हुए, पुलिस ने उपद्रवियों को *शरिया कानून के अनुसार* वही सलूक दिया जो सऊदी अरब में दिया जाता है। गुजरात, केरल आंध्र कर्नाटक तेलंगाना या बंगाल जैसा नहीं है कि आप जैसा चाहे वैसा व्यवहार करें!”
विज्ञापन
विज्ञापन

 

आलोक (मोदी का परिवार) (@bH2LnoeXo1Irp6S) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “ये गुजरात में खेड़ा नाम की जगह है. गरबा नृत्य कर रही महिलाओं के एक समूह पर मस्जिद से पथराव किया गया, जिसमें कुछ महिलाएं घायल हो गईं। इस घटना पर प्रतिक्रिया करते हुए, पुलिस ने उपद्रवियों को *शरिया कानून के अनुसार* वही सलूक दिया जो सऊदी अरब में दिया जाता है।”
 

पड़ताल 

वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल पर रिवर्स इमेज सर्च किया। यहां से हमें वायरल वीडियो से जुड़े हुए कई स्क्रीनशॉट के साथ खबर मिली। ये खबर 2022 में प्रकाशित हुई थी। यहां से हमें ये पता चला कि वीडियो हाल का नहीं है बल्कि पुराना है। 

इस खबर पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें 2022 में इस मामले पर छपी एक खबर से और अधिक जानकारी मिली। खबर के मुताबिक गुजरात में पथराव के आरोपी कुछ लोगों पर सरेआम बेंतों से मारने की घटना पर बवाल मच गया था। 

खबर में आगे बताया गया था कि खेड़ा जिले के उंधेला गांव में गरबा करने वाले लोगों पर पथराव के बाद पुलिस ने अल्पसंख्यक समुदाय के कुछ सदस्यों को बेंतों से मारे थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा पथराव के आरोपियों को बेंतों से पीटने का वीडियो सामने आया था। इस घटना की जांच के आदेश दिए गए थे। 

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो दो साल पुराना है जिसे अभी का बताकर वायरल किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed