Fact Check: असम में पुल उद्घाटन के दौरान नाराज विधायक का छह महीने पुराना वीडियो भ्रामक दावे के साथ हो रहा शेयर
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि छोटा फीता लगाने के कारण से नराज विधायक ने एक शख्स को पीट दिया। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स दूसरे आदमी को पीटते नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि छोटा फीता लगाने के कारण से विधायक नाराज हो गए हैं।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो छह महीने पुराना है। वीडियो असम का है, जहां विधायक ने शिलान्यास समारोह में लाल की बजाय गुलाबी फीता लगने के कारण से एक शख्स को पीट दिया गया।
क्या है दावा
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि छोटा फीता लगाने के कारण से विधायक नाराज हो कर एक शख्स को पीट दिया।
शत्रुघ्न सिन्हा एआईटीसी (@ShatrughanAITC) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “छोटा फीता लगाने पर विधायक भड़क गए जिसके घर का उद्घाटन करने आए उसी को मारने लगे? यह समस्या है।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।
इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 21 मार्च 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि असम के धुबरी जिले के पूर्वी बिलासीपारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समसुल हुदा को शिलान्यास समारोह का रिबन काटने के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके लिए दो केले के पौधों के बीच गुलाबी रिबन बांधा गया था। लेकिन शिलान्यास समारोह में लाल रिबन न होने पर विधायक भड़क गए। वीडियो को मंगलवार (18 मार्च) का बताया जा रहा है।
आगे की पड़ताल में हमें जी न्यूज की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 21 मार्च 2025 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में लिखा है “असम विधायक समसुल हुदा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विधायक इस बात से नाराज हो गए कि पुल के शिलान्यास समारोह में लाल रिबन की जगह गुलाबी रिबन लगाया गया था, जिसके बाद विधायक को गुस्सा आ गया और केले के पेड़ से कुटाई करने लगे।”
पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल मे पाय कि वायरल वीडियो में विधायक लाल फीटा के जगह गुलाबी फीटा होने के कारण एक शख्स को पीट दिया।