Fact Check: फर्जी है एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकत करने वाली महिला का रोते हुए वीडियो, जानें सच्चाई
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक महिला रो रही है, दावा किया जा रहा है कि वीडियो में नजर आ रही महिला मध्य प्रदेश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मनोहर लाल धाकड़ के साथ अश्लील हरकत करने वाली महिला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, वीडियो में एक महिला रोते हुए नजर आ रही है। महिला वीडियो में रोते हुए पुलिस पर आरोप लगा रही है। वीडियों में महिला बोलती है कि पुलिस ने उसकी मदद करने की बजाय उसके साथ गलत हरकत की। महिला बता रही है कि पुलिस ने उसके साथ गलत भाषा का इस्तेमाल किया। महिला पुलिसवालों से अपने परिवार की जान को खतरा बता रही है। साथ ही सुरक्षा की मांग भी कर रही है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह महिला मध्य प्रदेश में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अश्लील हरकतें करते हुए मंदसौर की जिला पंचायत सदस्य के पति मनोहर लाल धाकड़ के साथ सीसीटीवी में कैद हुई थी। अब इस महिला को अपनी गलती का पछतावा हो रहा है इसलिए रो रही है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। जांच में पता चला कि यह वीडियो पुराना है और कम से कम अगस्त 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है। वीडियो में दिख रही महिला एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर है जिसे "बीकानेर की शेरनी" के नाम से जाना जाता है, जिसे पुलिस ने कंटेंट बनाने के लिए हिरासत में लिया था।
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि महिला को मनोहर लाल धाकड़ के साथ अश्लील हरकत करने के आरोप में पुलिस से पकड़ा है। अब वो अपनी गलती पर रोते हुए नजर आ रही है।
ब्रजमोहन पाल विष्णु (@vishnup36381035) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “यही हैं वो मनोहरलाल धाकड़ के साथ जो वायरल हुई थी और अब रो रही हैं ये तो पहले सोचना चाहिए था रोड शो करने से पहले!” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो विक्रम यादव श्रीमाधोपुर नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर देखने को मिला। इस वीडियो को अगस्त 2024 में पोस्ट करके कैप्शन लिखा गया था “शेरनी को भीगी बिल्ली बना दिया बीकानेर पुलिस ने कुछ जगहों पर पुलिस तारीफ योग्य कार्य करती है” यहां से यह साफ है कि वीडियो 2024 से सोशल मीडिया पर मौजूद है।
हमें एक और फेसबुक पोस्ट मिली जहां लिखा गया था कि यह महिला बीकानेर शेरनी के नाम से चर्चित है। इसके बाद हमने कीवर्ड से सर्च किया। यहां हमें एबीपी न्यूज की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में महिला की रोते हुए वायरल तस्वीर मौजूद थी। इस रिपोर्ट को 23 अगस्त 2024 को प्रकाशित करके बताया था “बीकानेर में अफीम का स्वाद चखते हुए वीडियो बनाने के आरोप में पुलिस ने 'बीकानेर की शेरनी' मोनिका राजपुरोहित और करिश्मा राजपुरोहित को गिरफ्तार किया है”
रिपोर्ट के बारे में और ज्यादा जानने के लिए हमने इसके बारे में अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि मामला 22 अगस्त 2024 का है। बीकानेर जिले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफीम के साथ रील बनाकर नशीले पदार्थ का प्रचार करने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवतियों को गिरफ्तार किया था। युवती की बीकानेर की शेरनी नाम से आईडी है। पुलिस की गिरफ्तारी के बाद मोनिका राजपुरोहित ने वीडियो पर सफाई दी। पुलिस को इनके घर से 200 ग्राम डोडा भी मिला था, जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया था। जय नारायण थानाधिकारी सुरेन्द्र पचार की अगुवाई में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया था।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो अगस्त 2024 का है जिसे मनोहर लाल धाकड़ मामले से जोड़कर भ्रामक दावा किया जा रहा है।