फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of a one-year-old Christmas tree burning in China being shared with a misleading claim

Fact Check: चीन में एक साल पुराने क्रिसमस ट्री जलने के वीडियो को भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर

Fri, 26 Dec 2025 08:01 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 26 Dec 2025 08:01 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ब्रिटेन में क्रिसमस ट्री को जला दिया गया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है।  

विज्ञापन
Video of a one-year-old Christmas tree burning in China being shared with a misleading claim
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कल यानी की 25 दिसंबर को पूरी दुनिया ने क्रिसमस मनाया गया। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में एक क्रिसमस ट्री जलते हुए नजर आ रहा है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ब्रिटेन में इस्लामी जिहादी ने क्रिसमस ट्री जला दिया है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो ब्रिटेन का नहीं बल्कि चीन का है। साथ ही यह एक साल पुराना है। इस वीडियो को शेयर करके किया जा रहा सांप्रदायिक दावा भी गलत है।  

विज्ञापन

क्या है दावा 

सोशल मीडिय पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है ब्रिटेन में क्रिसमस ट्री को जलाया गया है। 

नमो भारत नाम के फेसबुक यूजर ने लिखा, “ब्रिटेन में क्रिसमस ट्री जलाए जाने का चौंकाने वाला वीडियो।“  पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही वीडियो पर लिखा है कि ब्रिटेन में इस्लामी जिहादी ने क्रिसमस ट्री जलाया।

इसी तरह के अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें न्यूयार्क पोस्ट की रिपोर्ट मिली। यहां हमेंं वायरल वीडयो देखने को मिला। यह रिपोर्ट 31 दिसंबर 2024 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि क्रिसमस की तैयारी पूरी हो चुकी है। जिस सप्ताह मिडटाउन मैनहट्टन के ब्रायंट पार्क स्थित मशहूर हॉलिडे मार्केट में आग लगी, उसी सप्ताह चीन के चेंगदू शहर के एक शॉपिंग सेंटर में क्रिसमस ट्री भीषण आग की लपटों में घिर गया। हालांकि, किसी के घायल होने की खबर नहीं है और मॉल के कर्मचारियों ने तुरंत ही भीषण आग पर काबू पा लिया। 

इसके बाद हमें gmwcn की रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 29 दिसंबर 2024 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में हमें वायरल वीडियो देखने को मिला। इसके साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि 25 दिसंबर को सिचुआन के तियानफू न्यू एरिया में सैनली प्लाजा के बेसमेंट में बने बाहरी हिस्से में एक क्रिसमस ट्री में आग लग गई। वायरल पोस्ट किए गए वीडियो फुटेज में लगभग दो मंजिला ऊंचे पेड़ को देखा जा सकता है, जिसकी एक तरफ से आग की लपटें उठती हैं और देखते ही देखते पूरे पेड़ को अपनी चपेट में ले लेती हैं। 28 दिसंबर को सिचुआन तियानफू न्यू एरिया फायर एंड रेस्क्यू ब्रिगेड ने आग लगने की सूचना जारी की। 25 दिसंबर, 2024 को लगभग रात 8:23 बजे, सिचुआन तियानफू न्यू एरिया में तियानफू एवेन्यू के दक्षिणी हिस्से में स्थित सैनली प्लाजा के बेसमेंट में बने बाहरी हिस्से में एक क्रिसमस ट्री में आग लग गई। कोई हताहत नहीं हुआ। जांच में पता चला कि आग लगने का कारण क्रिसमस ट्री की बिजली की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट था, जिससे आगजनी या बची हुई चिंगारियों की संभावना को खारिज कर दिया गया।

 

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को एक साल पुराना चीन का पाया है।  इसे शेयर करके किया जा रहा सांप्रदायिक दावा भी गलत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed