फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   video of a man attacked with a sharp weapon in public shared as being from India

Fact Check: सरेआम एक व्यक्ति पर नुकीले हथियार से हमले का वीडियो भारत का बताकर किया जा रहा शेयर, पढ़ें पड़ताल

Fri, 30 May 2025 09:18 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Fri, 30 May 2025 09:18 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें में एक शख्स किसी दूसरे व्यक्ति पर नुकीली चीज से वार कर हत्या कर देता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत का है। हमारी पड़ताल में यह दावा गलत साबित हुआ है।   

विज्ञापन
video of a man attacked with a sharp weapon in public shared as being from India
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक व्यक्ति किसी दूसरे  व्यक्ति का पीछा करके किसी नुकीली चीज से बड़ी बेरहमी से मार देता है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो भारत का है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में यह दावा गलत पाया है। हमें अपनी पड़ताल के दौरान पता चला कि यह वीडियो ब्राजील के कैम्पो एलेग्रे शहर का है, जहां एक व्यक्ति पर कम से कम 16 बार वार करके हत्या कर दी गई।

विज्ञापन

क्या है दावा?

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति की बड़ी बेरहमी से किसी हथियार से मार मारकर हत्या कर दी गई। 

एडवोकेट नाज़नीन अख्तर (@NazneenAkhtar23) नाम की एक एक्स यूजर ने लिखा “आखिर इस लड़के की क्या गलती थी जो इसे इतनी बुरी तरह से मारा गया? क्या 2025 इसीलिए आया? क्या आम जनता को जीने का कोई हक नहीं?? नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ  साहब क्या देश में अब ऐसे ही क़त्लेआम होगा? बताइए इस क़ातिल के घर पर बुलडोजर कब चलेगा?“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसी तरह का एक अन्य दावे का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसका आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें  गजेतान्यूजल नाम के एक यूट्यूब अकाउंट पर इससे संबंधित एक वीडियो रिपोर्ट देखने को मिली। रिपोर्ट में बताया गया कि  कैम्पो एलेग्रे में एक व्यक्ति की नुकीली चीज से 16 बार वार करके हत्या कर दी गई, कैमरे में अपराध रिकॉर्ड हो गया।

इसके बाद हमने रिपोर्ट में इस्तेमाल कीवर्ड से सर्च किया। इस दौरान हमें इसीम नाम की एक वेबसाइट पर इससे संबंधित रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट को 6 मई 2025 को प्रकाशित करके  बताया गया है कि अलागोआस के कैम्पो एलेग्रे में दिनदहाड़े एक सार्वजनिक सड़क के बीच में एक 59 वर्षीय व्यक्ति की 15 से अधिक बार वार करके हत्या कर दी गई। इस अपराध के लिए अब तक एक नाबालिग को गिरफ्तार किया गया है। यह अपराध सीसीटीवी में कैद हो गई है।

 

आगे के पड़ताल में हमें गलोबो की रिपोर्ट मिली है। रिपोर्ट के अनुसार कैम्पो एलेग्रे शहर में एक व्यक्ति को कम से कम 16 बार वार करके हत्या कर दी गई। सिविल पुलिस के अनुसार 59 वर्षीय सेबेस्टियाओ फैबियानो दा सिल्वा पर तीन लोगों ने हमला किया था। 

 

इस मामले से जुड़ी कोई भी भारतीय मीडिया रिपोर्ट हमें नहीं मिली। अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क करने पर भी हमें इस तरह के किसी मामले का भारत में होने की कोई खबर नहीं मिली। इससे साफ होता है कि यह वीडियो भारत का नहीं है।  इस वीडियो को भारत का बताकर भ्रम फैलाया जा  रहा है। यह वीडियो ब्राजील की कैम्पो एलेग्रे शहर की है।

पड़ताल का नतीजा

हमारी पड़ताल में वायरल वीडियो के दावे भ्रामक साबित हुए हैं। इस वीडियो का भारत से कोई सबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed