Fact Check: ईरान के इलम पेट्रोकेमिकल प्लांट में 2020 की आग के वीडियो को इस्राइली हमला बताकर किया जा रहा शेयर
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फैक्ट्री से धुआं निकल रहा है। दावा किया जा रहा है कि ईरान की तेल रिफाइनरी पर इस्राइल ने हवाई हमला किया है। हमारी पड़ताल में यह वीडियो पांच साल पुराना निकला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर किया जा रहा है, वीडियो में दिख रहा है कि किसी ऑयल प्लांट से धुआं निकलता हुआ नजर आ रहा है। इसी के साथ एक वहां एक आदमी भी खड़ा हुआ नजर आ रहा है। फोटो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो ईरान में एक तेल रिफाइनरी का है जहां एक और विस्फोट हुआ है। कहां जा रहा है कि यह विस्फोट संभवतः इजरायली हवाई हमलों के कारण हुआ है।
अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि यह घटना पुरानी है। जांच में पता चला कि वीडियो नवंबर 2020 से इंटरनेट पर मौजूद है। इसका इजरायल और ईरान के बीच चल रहे हालिया तनाव से कोई संबंध नहीं है।
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ईरान की एक तेल रिफाइनरी को इस्राइल ने हवाई हमले में तबाह कर दिया है।
सुलेमान अहमद (@ShaykhSulaiman) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “ईरान में एक तेल रिफाइनरी में एक और विस्फोट” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
इस तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।
पड़तालइस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें एक मीडिया रिपोर्ट में यह फोटो देखने को मिली। इस रिपोर्ट को 14 नवंबर, 2020 को प्रकाशित किया गया था। रिपोर्ट में पता चला कि ईरान के इलम पेट्रोकेमिकल प्लांट में आग पर नियंत्रण ईरानी प्रसारण एजेंसी के आर्थिक समूह के अनुसार, जाफ़र रबीई ने कहा कि इस घटना में कोई भौतिक या मानवीय क्षति नहीं हुई है और कहा: "यह घटना एक ईंधन गड्ढे में हुई थी और इस पेट्रोकेमिकल के टैंक या सुविधाओं में आग लगने की खबर सच नहीं है।" यहां से यह पता चला कि यह फोटो इंटरनेट पर 2020 से मौजूद है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में यह साफ है वीडियो 2020 में ईरान के इलम पेट्रोकेमिकल प्लांट में आग लगने का है। इसका हाल ही में ईरान और इस्राइल के बीच तनाव से कोई संबंध नहीं है।