फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video of 2022 Sialkot blast shared as Indian Army attack in Lipa Valley

Fact Check: भारतीय सेना ने पीओके की लीपा घाटी में नहीं किया हमला, 2022 के सियालकोट धमाके का है वायरल वीडियो

Tue, 29 Apr 2025 06:46 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 29 Apr 2025 06:46 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक विस्फोट होता हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना ने पीओके के लीपा घाटी में सैन्य गोला बारूद डिपो में भीषण विस्फोट किया है। हमारी पड़ताल में ये दावा गलत निकला है। 

विज्ञापन
Video of 2022 Sialkot blast shared as Indian Army attack in Lipa Valley
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ चुका है। आए दिन सोशल मीडिया पर कई वीडियो शेयर किए जाते हैं, जिसमें पाकिस्तान पर भारत द्वारा हमले का दावा किया जाता है। सोशल मीडिया पर एक और वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक भयानक विस्फोट के कारण आसमान में धुंआ उठता हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की लीपा घाटी में एक सैन्य गोला-बारूद डिपो को नष्ट किया गया है।

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। पड़ताल में पता चला कि यह वीडियो 2022 का है जिसे अभी की घटना से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। साथ ही विस्फोट का वीडियो पीओके का नहीं बल्कि उत्तरी पाकिस्तानी शहर सियालकोट में हुए भीषण विस्फोट का है। 

विज्ञापन

आपको बता दें 22 अप्रैल को पहलगाम के बायसरन घाटी में आतंकवादियों ने 25 हिंदू पर्यटकों और एक स्थानीय टट्टू सवार की हत्या कर दी थी। इस हमले को 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद से सबसे घातक आतंकी हमला बताया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
  क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भारत ने पीओके के लीपा घाटी में सैन्य गोला बारूद डिपो में भीषण विस्फोट किया है। इस पर पाकिस्तान का स्थानीय मीडिया चुप है, जिससे यह बात स्पष्ट रूप से समझ आ रही है। 
  शुवांकर बिस्वास (@manamuntu) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “लीपा घाटी सैन्य गोला बारूद डिपो में भीषण विस्फोट। पाकिस्तान का स्थानीय मीडिया चुप है, जो बहुत कुछ बताता है।” इस पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी नीचे देखा जा सकता है। 

  

इसी तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 
पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें फर्स्ट पोस्ट पर इस वीडियो से जुड़ी एक खबर देखने को मिली। खबर को 2022 में प्रकाशित किया गया था। खबर में बताया गया था कि “ पाकिस्तान के उत्तरी शहर सियालकोट में रविवार को एक बड़ा धमाका हुआ, मीडिया रिपोर्ट्स में यह जानकारी दी गई। बताया जा रहा है कि धमाके की आवाज़ पंजाब प्रांत के कैंटोनमेंट इलाके के पास सुनी गई।”

 

आगे हमें द डेली मिलाप के संपादक ऋषि सूरी का 2022 का एक एक्स पोस्ट देखने को मिला। इस पोस्ट में लिखा गया था “#पाकिस्तान - उत्तरी पाकिस्तान में #सियालकोट सैन्य अड्डे पर कई विस्फोट हुए। शुरुआती संकेत हैं कि यह गोला-बारूद भंडारण क्षेत्र है। बड़ी आग लगी हुई है।” उनके इस पोस्ट में विस्फोट का कारण नहीं बताया गया था। 

खबर के बारे में और पुख्ता जानकारी प्राप्त करने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें अमर उजाला के यूट्यूब चैनल पर इस खबर का लिंक मिला। इस खबर को 20 मार्च 2022 को प्रकाशित किया गया था। इस खबर में बताया गया था कि पाकिस्तान के सियालकोट मिलिट्री बेस पर जबरदस्त ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट की आवाज दूर तक सुनाई दी। जहां धमाका हुआ वो गोला बारूद भंडार क्षेत्र था। 

  



पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2022 का है जिसे पहलगाम हमले से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed