Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video from Satara in Maharashtra is being shared as a link to Rahul Gandhi's "Voter Rights Yatra"

Fact Check: महाराष्ट्र के सातारा में भीड़ का वीडियो राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' से जोड़कर हो रहा शेयर

Fri, 22 Aug 2025 03:56 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 22 Aug 2025 03:56 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि वीडियो राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Video from Satara in Maharashtra is being shared as a link to Rahul Gandhi's "Voter Rights Yatra"
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल रहे हैं। राहुल बीते बुधवार की शाम मुंगेर पहुंचे। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की काफी भीड़ नजर आ रही है। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को गलत पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो महाराष्ट्र के सातारा का है।

क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें लोगों की भीड़ नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का है।

विज्ञापन

रवि कपूर (@Kap57608111) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “ब्रेकिंग न्यूज: बिहार में INDIA गठबंधन के नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा है। रैली स्थल आप एक इंच भी खाली जगह नहीं ढूंढ सकते हैं।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें महाराष्ट्र किंग माथुर नाम के इंस्टाग्राम यूजर की एक पोस्ट मिली। यह पोस्ट 28 जून 2025 को साझा की गई है। पोस्ट में शेयर कर लिखा गया है कि पेडगांव हिंदकेसरी मैदान 2025 लाखों दिलों की धड़कन।

इसके बाद हमें ऑल अबाउट पलटन नाम के इंस्टाग्राम यूजर की पोस्ट मिली। इसमें भी यह वीडियो 22 जून 2025 को साझा किया गया है। वीडियो शेयर कर लिखा गया है कि हिंदकेसरी पेडगांव मैदान 2025 जनता कैसी है...?

आगे की पड़ताल में हमनें गूगल मैप की मदद से हिंदकेसरी पेडगांव मैदान के बारे में सर्च किया। इस दौरान हमें पता चला कि हिंद केसरी पेडगांव मैदार महाराष्ट्र के सातारा जिले में स्थित है। 

यहां से पता चलता है कि वायरल वीडियो राहुल गांधी की 'वोटर अधिकार यात्रा' का नहीं है। इसके बाद हमने राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा की वीडियो के बारे में सर्च किया। इस दौरान हमें कांग्रेस के अधिकारी यूट्यूब चैनल पर कई वीडियो मिले। इनमें से एक वीडियो के कीफ्रेम का स्क्रीनशॉट नीचे लगा है।

 

पड़ताल का नतीजा
हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को महाराष्ट्र के सतारा का पाया। इस वीडियो का राहुल गांधी के वोटर अधिकार यात्रा से कोई संबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed