फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Video employee bathing in milk viral from a dairy plant in Kerala

Fact Check: दूध से नहाते कर्मचारी का वीडियो केरल के डेयरी प्लांट का बताकर वायरल, जानें पड़ताल में सच

Sat, 09 Nov 2024 05:19 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 09 Nov 2024 05:19 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति दूध में नहाता हुआ नजर आ रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो केरल के डेयरी प्लांट का है। 

विज्ञापन
Video  employee bathing in milk  viral from a dairy plant in Kerala
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो वायरल हो रहा है वीडियो किसी फैक्टरी का लग रहा है। इसी वीडियो में एक आदमी भी नजर आ रहा है जो एक सफेद रंग के पदार्थ से भरे कंटेनर में लेटा हुआ है और नहा रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा  
इस वीडियो से दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो केरल की किसी दूध फैक्ट्री का है। जहां एक व्यक्ति दूध में नहा रहा है और उस दूध को बेचने के लिए भेज दिया जाएगा। साथ ही इस घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश भी की जा रही है। 
विज्ञापन


एके गुप्ता (@akg1201) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “केरल की एक दूध फैक्ट्री का नजारा देखिए, जहां एक मुस्लिम व्यक्ति दूध के टब में नहा रहा है और वही दूध पैक करके बाजार में बेचा जा रहा है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

 

अभिषेक गुप्ता (@mind_kracker) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “केरल की एक दूध डेयरी (फैक्ट्री) का नजारा देखिए , जहां एक व्यक्ति दूध के टब में नहा रहा है और वही दूध पैक करके बाजार में बेचा जा रहा है। इस घटना की जांच होना बहुत जरूरी है। आखिर लोगों की सेहत से खिलवाड़ कब तक चलेगा।।
 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने इस वीडियो से जुड़े कीवर्ड को इंटरनेट पर सर्च किया। यहां हमें एनडीटीवी की एक खबर मिली जिसमें वायरल वीडियो मौजूद था। इस खबर में बताया गया था कि ये वीडियो तुर्की में एक डेयरी प्लांट का है। जहां  एक कर्मचारी के दूध के बर्तन में डुबकी लगा रहा था। वीडियो के वायरल होने के बाद इस डेयरी प्लांट को बंद कर दिया गया था। 

आगे हमें न्यूज़ 18 पर भी ये खबर मिली। खबर में बताया गया था कि यह डेयरी प्लांट कोनी के केंद्रीय एनाटोलियन प्रांत में स्थित है।  इस कर्मचारी की पहचान एमर सायर के रूप में हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद डेयरी प्लांट को बंद कराने के साथ ही जुर्माना भी लगाया गया था। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो केरल का नहीं तुर्की का है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed