फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Union minister Smriti Irani did not hold fish on the occasion of Navratri

Fact Check: क्या नवरात्रि पर स्मृति ईरानी के एक हाथ में मछली तो दूसरे हाथ में मां दुर्गा की फोटो थी? जानें सच

Mon, 15 Apr 2024 07:48 PM IST
मिथिलेश नौटियाल स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Mon, 15 Apr 2024 07:48 PM IST
सार

Fact Check: कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने स्मृति ईरानी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर दावा किया कि केंद्रीय मंत्री ने नवरात्रि पर जिस हाथों से मछली पकड़ी, उन्हीं हाथों से मां दुर्गा की तस्वीर को छुआ। यह दावा झूठा है। 

विज्ञापन
Union minister Smriti Irani did not hold fish on the occasion of Navratri
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्या केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नवरात्रि के मौके पर जिन हाथों से मछली पकड़ी, उन्हीं हाथों से मां दुर्गा की तस्वीर को भी हाथ लगाया? सोशल मीडिया पर यह पोस्ट तब वायरल होने लगी, जब उत्तर प्रदेश के कांग्रेस नेता दीपक सिंह ने केंद्रीय मंत्री की दो तस्वीरों को शेयर किया। इनमें से एक तस्वीर में स्मृति ईरानी ने हाथ में मछली पकड़ी है और दूसरी तस्वीर में उनके हाथ में मां दुर्गा की तस्वीर है। कांग्रेस नेता का दावा है कि यह फोटो नवरात्रि के पावन पर्व के दौरान खींचीं गईं हैं। 

विज्ञापन

क्या है दावा?
कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने सोशल मीडिया केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की दो तस्वीरें साझा की हैं। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि नवरात्रि के पावन पर्व में एक हांथ में मछली एक हांथ में दुर्गा जी की फोटो! भाजपाई मित्रों क्या कहेंगें?



इसके अलावा लविका गुप्ता नाम के अकाउंट से भी ठीक इसी तरह की तस्वीरों को पोस्ट कर लिखा गया है कि मोदी जी नवरात्रि समाप्त हो गई क्या? इसके बाद लिखा है कि आप करो तो सही, विपक्ष करे तो हिंदू विरोधी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल 
इसकी पड़ताल के लिए सबसे पहले हमने दीपक सिंह की पोस्ट में कमेंट्स पर गौर किया। इस पोस्ट में काफी कमेंट ऐसे हैं, जिनमें बताया गया है कि यह तस्वीरें नवरात्रि के पर्व के दौरान नहीं खींचीं गईं हैं।



इसके बाद हमने अपनी पड़ताल की शुरुआत की। सबसे पहले हमने गूगल पर Smriti Irani Fish North Chennai की वर्ड का इस्तेमाल कर सर्च किया तो यहां हमें कुछ खबरें दिखीं। खास बात यह है कि इन खबरों में ठीक वो ही तस्वीर दिखाई गई है, जिसमें स्मृति ईरानी ने हाथ में मछली पकड़ी हुई है। खबरों के कैप्शन में तस्वीर का स्रोत न्यूज एजेंसी IANS को बताया गया है। ये सभी खबरें 6 अप्रैल की थीं, जब नवरात्रि का पर्व शुरू भी नहीं हुआ था। बता दें कि चैत्र नवरात्रि की शुरूआत 9 अप्रैल से हुई है। 


अपनी पड़ताल को और भी आगे बढ़ाते हुए हमने स्मृति ईरानी का एक्स अकाउंट खंगाला और उनके द्वारा 6 अप्रैल को की गई सभी पोस्ट को ध्यान से देखा। पड़ताल में हमने पाया 6 अप्रैल को उनके द्वारा एक फोटो कोलाज पोस्ट किया गया है। इसमें हमें वह तस्वीर भी नजर आई, जिसमें केंद्रीय मंत्री ने हाथ में देवी दुर्गा की तस्वीर पकड़ी हुई है।

 

विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल कहती है कि कांग्रेस एमएलसी दीपक सिंह द्वारा केंद्रीय मंत्री की जिन तस्वीरों को नवरात्रि पर्व की बताया गया है, वह दावा एकदम गलत है। ये सभी तस्वीरें 6 अप्रैल की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed