Fact Check: चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने नहीं करवाया वैदिक मंत्र का पाठ, तस्वीर चार साल पुरानी है
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दावा किया जा रहा है कि ट्रंप ने व्हाइट हाउस में वैदिक मंत्र का पाठ करवाया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ये तस्वीर ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद की है। जहां ट्रंप ने चुनाव जीतने के बाद डित हरीश ब्रह्मभट्ट से व्हाइट हाउस में वैदिक मंत्र का पाठ करवाया है।
The Brahmans ब्राह्मण (@The___brahmans) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “हरीश ब्रह्मभट्ट जी व्हाइट हाउस में वैदिक भजन गाते हुए, डोनाल्ड ट्रम्प के निमंत्रण पर।”
Harish brahmbhatt ji reciting vedic hymns at white house
— The Brahmans ब्राह्मण (@The___brahmans) November 6, 2024
On invitation of Donald Trump pic.twitter.com/RS43cyIEvk
विनोद कुमार सिंह रैकवार (@SonOfAvadh) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “पंडित हरीश ब्रह्मभट्ट जी व्हाइट हाउस में वैदिक मंत्र का पाठ करते हुए। डोनाल्ड ट्रम्प के आमंत्रण पर।”
पंडित हरीश ब्रह्मभट्ट जी व्हाइट हाउस में वैदिक मंत्र का पाठ करते हुए।
— 🇮🇳विनोद कुमार सिंह रैकवार 🇮🇳 (@SonOfAvadh) November 7, 2024
डोनाल्ड ट्रम्प के आमंत्रण पर। pic.twitter.com/9VWX6ZbuYs
पड़ताल
तस्वीर और दावे की पड़ताल करने के लिए हमने इस फोटो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें अलामी स्टॉक फोटो पर ये तस्वीर मिली। इस तस्वीर को 7 मई 2020 को लिया गया था।
इस फोटो के साथ एक डिस्क्रिप्शन भी लिखा गया था “राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प पुजारी हरीश ब्रह्मभट्ट, बी.ए.पी.एस. श्री स्वामीनारायण मंदिर, रॉबिंसविले द्वारा व्हाइट हाउस नेशनल डे ऑफ प्रेयर सर्विस के दौरान गुरुवार, 7 मई, 2020 को व्हाइट हाउस के लोग रोज गार्डन में दिए गए भाषण को सुनते हुए। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, पुजारी हरीश ब्रह्मभट्ट, बी.ए.पी.एस. श्री स्वामीनारायण मंदिर, रॉबिंसविले क्रेडिट: स्टॉर्म्स मीडिया ग्रुप/अलामी लाइव न्यूज़”
आगे सर्च करने पर हमें एनडीटीवी पर भी ये खबर मिली। इस खबर में बताया गया था “राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के अवसर पर व्हाइट हाउस के रोज़ गार्डन में एक हिंदू पुजारी द्वारा पवित्र वैदिक शांति पाठ या शांति प्रार्थना का पाठ किया गया, जिसमें कोरोनावायरस महामारी से प्रभावित सभी लोगों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के निमंत्रण पर, न्यू जर्सी के बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के पुजारी हरीश ब्रह्मभट्ट ने राष्ट्रीय प्रार्थना दिवस के अवसर पर अन्य धर्मों के धार्मिक नेताओं के साथ प्रार्थना की।”
पड़ताल की नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि फोटो चार साल पुरानी है जिसको हाल का बताकर वायरल किया जा रहा है।