फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Tej Pratap Yadav spoke to Lallu Prasad via video call on the occasion of his birthday

Fact Check :तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर वीडियो कॉल से बात की, पड़ताल में पढ़ें सच

Sat, 14 Jun 2025 07:14 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक, अमर उजाला
फैक्ट चेक, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Sat, 14 Jun 2025 07:14 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर किया जा रहा है। वीडियो में तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद से वीडियो कॉल पर बात करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को हालिया का बताकर शेयर किया जा रहा है। हमारी पड़ताल में वायरल दावा गलत साबित हुआ है। 

विज्ञापन
Tej Pratap Yadav spoke to Lallu Prasad via video call on the occasion of his birthday
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीते 11 जून को बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपना 78वां जन्मदिन मनाया। इसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में तेज प्रताप यादव अपने पिता लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हाल ही का है। इसके साथ ही दावा किया जा रहा है कि बीते 11 जून को तेज प्रताप यादव अपने पिता और राजद प्रमुख के जन्मदिन के अवसर पर मथुरा गए थे। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमने पाया है कि यह वीडियो दो साल पुराना है। दरअसल, दो साल पहले तेज प्रताप यादव ने अपनी पिता लालू प्रसाद के जन्मदिन के मौके पर मथुरा गए थे। इसके साथ ही उन्होंने बरसाना में केक भी काटा था। आपको बता दें कि हाल ही में तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया पोस्ट के बाद लालू यादव ने उन्हें पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया था। 

विज्ञापन

 क्या है दावा 

सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हाल ही में तेज प्रताप यादव ने अपने पिता के जन्मदिन के अवसर पर वीडियो कॉल पर जन्मदिन की बधाई दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशीष पासवान (@ashishpaswan0) नाम के एक्स यूजर ने लिखा “तेज प्रताप यादव ने पिता लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फोन पर बात कर बधाई दी और मथुरा के बरसाना में पूजा-अर्चना कर पिता की लंबी उम्र की कामना की।” पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें बिहार तक की एक रिपोर्ट मिली। यह रिपोर्ट 11 जून 2023 को प्रकाशित की गई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू यादव को जन्मदिन के मौके पर वीडियो कॉल कर शुभकामनाएं दी।

आगे की पड़ताल के लिए हमने तेज प्रताप यादव का एक्स हैडल सर्च किया। इस दौरान हमें उनकी अकाउंट में 11 जून 2023 को यह वीडियो पोस्ट किया हुआ मिला। उन्होंने वीडियो साझा कर लिखा “आज अपने पिता जी लालू प्रसाद यादव के 76वे जन्मदिन के अवसर पर उनको वीडियो कॉल के माध्यम से जन्मदिन की शुभकामना दी, साथ ही उनका आशीर्वाद लिया एवम बरसाना श्री राधा रानी मंदिर में केक काटा जाएगा और ब्रज के संत श्री रमेश बाबा से आशीर्वाद लूंगा एवम पिता जी के दीर्घायु जीवन की कामना करूंगा जय श्री राधे।“

 

 इसके बाद तेज प्रताप यादव के एक्स अकाउंट पर हमें  एक और पोस्ट मिला। यह पोस्ट 11 जून 2025 को साझा किया गया था। पोस्ट में उन्होंने लालू यादव को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि जन-नेता, गरीबों की आवाज, मेरे मार्गदर्शक श्रीमान लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं । आप सिर्फ़ मेरे पिता नहीं हैं, आप एक आंदोलन हैं जो न्याय, साहस और बदलाव की प्रेरणा देता है। आपकी विचारधारा को आगे बढ़ाना सिर्फ़ मेरी ज़िम्मेदारी नहीं है, यह मेरा धर्म है।”


बता दे कि हाल ही में तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर साझा करने के कारण चर्चा में थे। उन्होंने कथित तौर पर फेसबुक पर एक युवती के साथ फोटो शेयर कर 12 साल से रिश्ते में होने की बात कही थी। हालांकि बाद में उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी। उन्होंने तस्वीर साझा करने वाली बात को नाकारते हुए कहा कि उनका अकाउंट हैक हो गया था। इस पोस्ट के जरिए उनको और उनके परिवार को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। 

इस घटना के बाद लालू यादव ने निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना का हवाला देते हुए तेज प्रताप यादव को परिवार से बाहर कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें पार्टी से  6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया था। 

यहां से साफ होता है कि यह वीडियो दो साल पुरानी है। तेज प्रताप यादव ने लालू प्रसाद यादव के 76वीं जन्मदिन के मौके पर यह वीडियो अपने एक्स हैंडल पर साझा किया था। 

पड़ताल का नतीजा

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को दो साल पुराना पाया है। हमने पाया कि वायरल वीडियो 2023 की है। इस वीडियो का मौजूदा समय से कोई सबंध नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed