फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   South African player Hashim Amla's play 300 runs in fasting is wrong mohammed shami trolled

Fact Check: दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हाशिम अमला का रोजा में 311 रनों का पारी खेलने का दावा गलत, पढ़ें पड़ताल

Thu, 06 Mar 2025 07:10 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 06 Mar 2025 07:10 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी हाशिम अमला के उपवास में 311 रनों की पारी खेलने का दावा किया जा रहा है। इस दावे के साथ मोहम्मद शमी को भी घेरा जा रहा है। 

विज्ञापन
South African player Hashim Amla's play 300 runs in fasting is wrong mohammed shami trolled
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर हो रहा है। इस तस्वीर में भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला नजर आ रहे हैं। इस दोनों को रमजान में रोजे के कारण घेरा जा रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इन तस्वीरों को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हाशिम अमला जुलाई 2012 में ओवल में इंग्लैंड के खिलाफ अपनी रिकॉर्ड-तोड़ 311* रन की पारी के दौरान रोजा किया था। 
विज्ञापन


इसी के साथ मोहम्मद शमी की भी एक तस्वीर शेयर की जा रही है जिसमें वे जूस पीते हुए जार आ हे हैं। इस बात से शमी को ट्रोल किया जा रहा है कि उन्होने रोजा नहीं रखा है। आपको बता दें 4 मार्च को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले गए मैच में शमी ने 3 विकेट लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


Kaaaaw (@iabrarsaleem) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “रमजान के दौरान रोजा करते हुए हाशिम अमला की अविश्वसनीय पारी। क्रिकेट जगत में मोहम्मद शमी जैसे लोगों को अमला की दृढ़ता, अनुशासन और विश्वास को अपनाने की जरूरत है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

आमिर हुसैन (@its_amir__) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “क्रिकेट इतिहास के सबसे यादगार पलों में से एक निस्संदेह हाशिम अमला की रमजान के दौरान उपवास के दौरान खेली गई अविश्वसनीय पारी है। यह उनके अटूट समर्पण, अडिग विश्वास और उल्लेखनीय शारीरिक सहनशक्ति का प्रमाण था।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

रईसुल रिफत (@raisul_rifat88) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “अगर आपको भूख लग रही है, तो हाशिम अमला की यह पारी याद कीजिए, जब वह उपवास कर रहे थे।” (पोस्ट का आर्काइव लिंंक)
 

पड़ताल 
दक्षिण अफ्रिकी खिलाड़ी हाशिम अमला के रोजे में रहते हुए 311 रनों का पारी खेलने वाले दावे का पता लगाने के लिए हमने इससे जुड़ी कई मीडिया रिपोर्ट खोजने की कोशिश की। यहां में इस रोजे की पुष्टि करने वाली बहुत अधिक रिपोर्ट नहीं मिली। लेकिन 2012 में जब हाशिम ने यह पारी खेली की तब की गार्डियन की एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में हाशिम अमला का बयान मौजूद था। इस बयान में उन्होंने बताया था "चूंकि मैं घर से दूर यात्रा कर रहा हूं, इसलिए मुझे रोजा रखने की ज़रूरत नहीं है।" "इसलिए मैं रोजा नहीं रख रहा हूं। लेकिन घर पहुंचने पर मैं रोजा पूरा कर लूंगा।"

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि हाशिम का रोजे के दौरान 311 रन बनाने का दावा गलत है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed