फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   scripted video of an attack on a woman who came to deliver food shared as real

Fact Check: फूड डिलीवरी करने आई महिला पर हमले के स्क्रिप्टेड वीडियो को असली बताकर किया जा रहा शेयर

Thu, 04 Sep 2025 07:32 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 04 Sep 2025 07:32 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में फूड डिलीवरी करने आई एक महिला पर दो पुरुष हमला करते नजर आ रहे हैं। हमारी पड़ताल में यह वीडियो स्क्रिप्टेड निकला है। 

विज्ञापन
scripted video of an attack on a woman who came to deliver food shared as real
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक फूड डिलीवरी करने वाली महिला फूड डिलीवरी करने पहुंचती है। काफी देर दरवाजे पर खड़े रहने के लिए बाद एक पुरुष अंदर से बाहर आता है। वीडियो में दिख रहा है कि आदमी खाना लेने के बाद महिला को पैसे नहीं देता है। इसके बाद अंदर से कोई दूसरा पुरुष दरवाजे पर आता है और दोनों पुरुष जबरन महिला को दरवाजे से अंदर खींच लेते हैं। इसके कुछ देर बाद महिला को बाहर कर दिया जाता है। 

विज्ञापन

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। हमारी पड़ताल में सामने आया है कि यह वीडियो सच नहीं है बल्कि स्क्रिप्टेड है। इस वीडियो में किसी तरह की कोई सच्चाई नहीं है। वीडियो को स्क्रिप्ट करके सूट किया गया है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि देश में फूल डिलीवरी करने वाली महिलाएं सुरक्षित नहीं है। सरकार महिला सुरक्षा के लिए कुछ नहीं कर रही है। 
दिव्या कुमारी (@divyakumaari) नाम की एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “एक वायरल वीडियो अब फ़ूड डिलीवरी करने वाली महिलाएं खतरे मे... आखिर सरकार महिलाओं की सुरक्षा का अधिनियम का कब तक मजबूती से पालन कराएगी… देश का महिला आयोग भी इस पर खामोश क्यों?? पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें यह वीडियो संजना गलरानी नाम के एक फेसबुक अकाउंट पर पोस्ट मिला। वीडियो को 28 दिसंबर 2024 को पोस्ट किया गया था। वीडियो के साथ कैप्शन लिखा गया था “उसे एक अप्रत्याशित स्थिति का सामना करना पड़ा..! उनका सम्मान करें..! इसके साथ एक अस्वीकरण भी दिया गया था। इसमें लिखा गया था “देखने के लिए धन्यवाद! कृपया ध्यान दें कि इस पेज पर लिखित नाटक, पैरोडी और जागरूकता वीडियो उपलब्ध हैं। ये लघु फ़िल्में केवल मनोरंजन और शिक्षा के उद्देश्य से बनाई गई हैं। वीडियो में दिखाए गए सभी पात्र और परिस्थितियां काल्पनिक हैं और इनका उद्देश्य जागरूकता बढ़ाना, मनोरंजन करना और शिक्षा देना है।”  

  संजना गलरानी ने अपने अकाउंट पर खुद को दक्षिण भारतीय फिल्म की अभिनेत्री बताया है। 

आगे सर्च करने पर हमें 3rd Eye नाम के एक फेसबुक चैनल पर भी यह वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो को यहां 21 जून 2025 को पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के साथ भी एक अस्वीकरण पोस्ट किया गया था। 

 

संजना गलरानी के फेसबुक अकाउंट पर हमें कई इस तरह के स्क्रिप्टेड वीडियो देखने को मिले। इन सभी को मनोरंजन के उद्देश्य से ही बनाया गया था। सभी वीडियो को अस्वीकरण के साथ पोस्ट किए गए थे। 

 

 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो स्क्रिप्टेड है जिसे केवल मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed