Fact Check: धर्म परिवर्तन नहीं है महिला को पीटने की वजह, गलत दावे के साथ पुराना वीडियो वायरल, पढ़ें पड़ताल
Fact Check: महिला को पीटने का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि महिला ने ईसाई धर्म अपना लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि महिला ने भारत में रहते हुए ईसाई धर्म अपना लिया है इसलिए उसे पकड़ कर पीटा जा रहा है।
द अनवीलर (@the__unveiler) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो को शेयर करके लिखा “भारत में ईसाई बनने पर महिला पर क्रूर हमला”
LADY BRUTALLY ATTACKED FOR BECOMING CHRISTIAN IN INDIA pic.twitter.com/OEulIdsAkT
— The Unveiler 🇵🇸 (@the__unveiler) September 25, 2024
द सेवियर (@stairwayto3dom) नाम के एक्स यूजर ने वीडियो शेयर करके लिखा “भारत में ईसाई बनने पर महिला को बूरी तरह से पीटा गया।”
LADY BRUTALLY ATTACKED FOR BECOMING CHRISTIAN IN INDIA
— The Saviour (@stairwayto3dom) September 25, 2024
[Source @NUMBKL] pic.twitter.com/dm7mEC23pn
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। गूगल पर इससे जुड़ी कई खबरें हमें मिली। एबीपी न्यूज पर इस वीडियो से जुड़ी खबर को 22 जून 2024 को चलाया गया था। खबर का शीर्षक था “मध्य प्रदेश में दिनदहाड़े महिला की डंडे से पिटाई, तमाशबीनों ने बनाया वीडियो, 7 गिरफ्तार।”
खबर पर ज्यादा जानकारी के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। 23 जून 2024 को छपी खबर के अनुसार, मध्य प्रदेश के धार में गांव के सरपंच ने एक महिला को डंडों से पीटा। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह के अनुसार ये घटना 20 जून को टांडा पुलिस थाना क्षेत्र के कुंडी गांव में हुई थी। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुख्य आरोपी गांव के सरपंच नूर सिंह भूरिया और मारपीट में मदद करने वाले परिवार के सदस्यों सहित सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो को गलत जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है। घटना में धर्मांतरण जैसा कोई एंगल नहीं मिला।