फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Rahul Gandhi did not say that Mahatma Gandhi made the Constitution, read the full investigation

Fact Check: राहुल गांधी ने नहीं कहा कि महात्मा गांधी ने संविधान बनाया, अधूरे वीडियो से फैलाया जा रहा भ्रम

Mon, 25 Aug 2025 08:01 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क , अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Mon, 25 Aug 2025 08:01 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है राहुल गांधी ने कहा है कि संविधान महात्मा गांधी ने बनवाया है। हमने अपनी पड़ताल में वायरल दावे को भ्रामक पाया है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi did not say that Mahatma Gandhi made the Constitution, read the full investigation
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों बिहार में 'वोटर अधिकार यात्रा' निकाल रहे हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कुछ बोलते नजर आ रहे हैं। वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने कहा है कि संविधान महात्मा गांधी ने बनाया है। 

विज्ञापन

अमर उजाला नेे अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को गलत पाया। हमने अपनी पड़ताल में पाया कि राहुल गांधी के बयान को आधा अधूरा शेयर किया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा “संविधान किसने बनाया? आंबडेकर जी ने अपनी पूरी जिंदगी संविधान बनाने में लगा दी। गांधी जी ने जिंदगी दी संविधान बनाया। यह वोट चोरी संविधान पर आक्रमण है।

विज्ञापन

क्या है दावा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी का कहना है कि संविधान महात्मा गांधी ने बनाया है।
गौरव गुप्ता (@Gauravguptabgp) नाम के एक्स यूजर ने लिखा, “संविधान महात्मा गांधी ने बनवाया: राहुल गांधी आज तो संविधान भी चोरी हो गया ये चमचो का पीएम पागल हो गया है“ पोस्ट का लिंक आप यहां और आर्काइव लिंक यहां देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई अन्य दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इनके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं।

पड़ताल

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। इस दौरान हमें राहुल गांधी के फेसबुक चैनल पर पूरा वीडियो देखने को मिला। यह वीडियो 21 अगस्त 2025 को साझा किया गया है। इस  वीडियो में 20:07 मिनट में राहुल गांधी ने कहा “संविधान किसने बनाया? आंबडेकर जी ने अपना पूरा जीवन संविधान बनाने में लगा दिया। गांधी जी ने जिंदगी दी संविधान बनाया। यह वोट चोरी संविधान पर आक्रमण है। देश के हर व्यक्ति को पता होना चाहिए कि जो संविधान आपकी रक्षा करता है, उसे नरेंद्र मोदी खत्म करने में लगे हैं।"

इसके बाद हमें कांग्रेस की फेसबुक अकाउंट पर वीडियो मिला। यह वीडियो 21 अगस्त 2025 को साझा किया गया है। वीडियो में राहुल गांधी ने कहा,  "बाबा साहेब अंबेडकर जी ने अपना जीवन देकर संविधान बनाया। वोट चोरी संविधान पर हमला है। देश के हर व्यक्ति को पता होना चाहिए कि जो संविधान आपकी रक्षा करता है, उसे नरेंद्र मोदी खत्म करने में लगे हैं। लेकिन हम संविधान को कभी मिटने नहीं देंगे।"

पड़ताल का नतीजा 

हमने अपनी पड़ताल में वायरल वीडियो को भ्रामक पाया है। राहुल गांधी के वीडियो के अधूरे हिस्से को शेयर करके भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed