Fact Check: सुल्तान सैय्यद हामेद बिन थुवैनी अल-बुसैदी की तस्वीर टीपू सुल्तान की बताकर वायरल, पढ़ें पड़ताल
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल है, इस फोटो को टीपू सुल्तान की बताकर शेयर किया जा रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहा व्यक्ति टीपू सुल्तान है।
आकिब खान नाम के एक फेसबुक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “टीपू सुल्तान की असली फोटो” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
नोमान अकबर वारैच (@NomanAkbar18) नाम के एक एक्स यूजर ने इस वीडियो को शेयर करके लिखा “मैसूर टाइगर टीपू सुल्तान की 1789 की असली तस्वीर लंदन संग्रहालय में मिली।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
REAL Photo OF Mysore Tiger Tipu Sultan 1789 Found in London Museum.
— NOMAN AKBAR WARRAICH (@NomanAkbar18) September 8, 2021
Legends Are Not Created
They Are Born. pic.twitter.com/33IttDt16e
Islamic _world नाम के एक यूट्यूब चैनल ने वीडियो के शेयर करके लिखा “टीपू सुल्तान की असली तस्वीर टीपू सुल्तान” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
पड़ताल
इस तस्वीर की जांच करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें स्टॉक फोटो वेबसाइट गेटी इमेज पर ये फोटो मिला। इस फोटो के साथ लिखा हुआ था “तंजानिया के जांजीबार में सुल्तान सैय्यद हमीद बिन थुवेन (शासनकाल 1893-1896)” गेटी इमेज एक विज़ुअल मीडिया कंपनी है।
इस सुराग के बाद, हमने एक प्रासंगिक कीवर्ड खोज की और विकीडाटा वेबसाइट के साथ-साथ ओमान और ज़ांज़ीबार वर्चुअल म्यूज़ियम की वेबसाइट पर भी यही तस्वीर मिली। इन वेबसाइटों ने भी पुष्टि की कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति सुल्तान सैय्यद हामेद बिन थुवैनी अल-बुसैदी है।
ज़ांज़ीबार के पांचवें सुल्तान सैय्यद हामेद बिन थुवैनी अल-बुसैदी का जन्म 1857 में हुआ था और 25 अगस्त 1896 को उनकी मृत्यु हो गई थी। उन्होंने 5 मार्च 1893 से 25 अगस्त 1896 को अपनी मृत्यु तक ज़ांज़ीबार पर शासन किया
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि तस्वीर में दिख रहा व्यक्ति टीपू सुल्तान नहीं है।