फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Pakistan former prime minister statement from 2019 is being shared linking it to the Pahalgam incident

Fact Check: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के 2019 के बयान को पहलगाम से जोड़कर किया जा रहा शेयर

Sat, 26 Apr 2025 06:45 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Sat, 26 Apr 2025 06:45 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो में इमरान खान कह रहे हैं कि अगर पाकिस्तान पर कोई हमला करेगा तो पाकिस्तान जवाब देने की सोचेगा नहीं बल्कि जवाब देगा। इस बयान को पहलगाम घटना से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। हमरी पड़ताल में यह वीडियो छह साल पुराना निकला है।  

विज्ञापन
Pakistan former prime minister statement from 2019 is being shared linking it to the Pahalgam incident
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहलगाम में हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कूटनीतिक कदम उठाए हैं। इनमें दोनों देशों के बीच मुख्य सीमा को बंद करना, ऐतिहासिक जल-बंटवारा संधि को निलंबित करना, राजनयिकों को निष्कासित करना, तथा पाकिस्तानी वीजा धारकों को 48 घंटे के भीतर देश छोड़ने का आदेश देना शामिल है। भारत के इन कदमों के बाद पाकिस्तान की ओर से भी जवाबी कदम उठाए जा रहे हैं। पाकिस्तान के नेता भड़काऊ बयानबाजी भी कर रहे हैं। 

विज्ञापन

इसी बीच पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है, जिसमें वे कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि “अगर आप पाकिस्तान पर किसी किस्म का हमला करेंगे तो पाकिस्तान रीटेलिएट करने की सोचेगा नहीं बल्कि रीटेलिएट करेगा।” वीडियो को जम्मू कश्मीर में पहलगाम पर हमले के बाद शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करेगा तो पाकिस्तान उसका जवाब देगा। अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस वीडियो को पुराना पाया है। पड़ताल में पता चला कि वीडियो 2019 का है। यह बयान इमरान खान की तरफ से जम्मू कश्मीर में पुलवामा हमले के बाद दिया गया था। 

विज्ञापन
 

क्या है दावा  

इमरान खान के एक वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पहलगाम में हमले के बाद भारत के सख्त कदम उठाने पर इमरान खान ने यह बयान दिया है। 

अहमद हसन बोबाक (@ahmad__bobak) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “पाकिस्तान सिर्फ जवाबी कार्रवाई के बारे में नहीं सोचेगा, पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करेगा: इमरान खान”। इस पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट भी आप नीचे देख सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह के कई और दावों के लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल  

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर में इमरान खान का वायरल हो रहा बयान देखने को मिला। इस खबर को 2019 में प्रकाशित किया गया था। खबर में बताया गया था कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पुलवामा हमले पर कार्रवाई योग्य खुफिया जानकारी मांगी, जवाबी कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी। इमरान खान ने भारत से "कार्रवाई योग्य सबूत" देने की मांग की थी। उन्होंने कहा था 14 फरवरी को पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले के पीछे इस्लामाबाद का हाथ था, तो पाकिस्तान कार्रवाई करेगा। 

इस हमले में सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। एक वीडियो संदेश में, इमरान खान ने कहा कि उनके देश के खिलाफ लगाए गए आरोप बिना किसी सबूत के हैं और ऐसे में जब पाकिस्तान स्थिरता की ओर बढ़ रहा है, तो इस तरह का कोई भी आतंकवादी हमला करना उसके हित में नहीं है।

 

आगे और सर्च करने पर हमें यह वीडियो एनडीटीवी पर भी देखने को मिला। खबर को 19 फरवरी 2019 को पोस्ट किया गया था। खबर के मुताबिक पुलवामा आतंकी हमले में किसी भी तरह की भूमिका से इनकार करते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कहा कि अगर भारत हमला करता है तो पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई करेगा। उन्होंने कहा, "पाकिस्तान पर हमला करने की ये सारी बातें चुनावों को ध्यान में रखकर की जा रही हैं। लेकिन अगर ये सब गंभीर हैं, तो कृपया एक बात स्पष्ट रूप से नोट कर लें - पाकिस्तान जवाबी कार्रवाई के बारे में नहीं सोचेगा, बल्कि जवाबी कार्रवाई करेगा।" 

  पड़ताल का नतीजा 
  हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो 2019 पुलवामा हमले के समय का है जिसे पहलगाम हमले से जोड़कर शेयर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed