फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Old video of pistols recovered from a ghee box linking to Sambhal violence

Fact Check: घी के डिब्बे से पिस्तौल बरामद होने का पुराना वीडियो संभल हिंसा से जोड़कर वायरल, पढ़ें पड़ताल

Mon, 09 Dec 2024 11:48 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 09 Dec 2024 11:48 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर घी के डिब्बों से पिस्तौल निकलते हुए वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है यह संभल हिंसा से जुड़ा है।  

विज्ञापन
Old video of pistols recovered from a ghee box linking to Sambhal violence
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक घी के डिब्बे से कई पिस्तौल निकलती हुई नजर आ रही हैं। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि एक आरएसएस सदस्य सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के लिए संभल में जिंदा हथियार और गोला-बारूद ले जाते हुए पकड़ा गया है।

Tathvam-asi (@ssaratht) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इस तरह म्लेच्छ हमारे देश में अशांति फैलाने के लिए हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। अब वे पकड़े गए हैं। डिब्बे पर नाम 'श्री हरि' है, अंदर पिस्तौलों की तस्करी है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
विज्ञापन

 

एस सुरिंदर (@KhalsaVision) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “आरएसएस सदस्य को जिंदा हथियारों और गोला-बारूद के साथ पकड़ा गया, जिसे सांप्रदायिक हिंसा भड़काने के लिए संभल ले जाया जा रहा था। क्या यूपी सरकार उसके खिलाफ एनएसए लगाएगी? या एनएसए केवल निर्दोष सिखों के लिए आरक्षित है?” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

हम लोग We The People (@ajaychauhan41) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “इस तरह से म्लेच्छ हमारे देश में अशांति फैलाने के लिए हथियारों की तस्करी कर रहे हैं। अब वे पकड़े गए हैं। डिब्बे पर नाम 'श्री हरि' है, अंदर पिस्तौल की तस्करी है।” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने इससे जुड़े कीवर्ड को इंटरनेट पर सर्च किया। कीवर्ड सर्च करने पर हमें न्यूज़18 इंडिया की एक खबर मिली। इस खबर में वायरल हो रहे वीडियो का एक विजुअल मौजूद था। यहां हमें 27 सितंबर 2019 को ये वीडियो पोस्ट किया गया था। 

आगे सर्च करने पर हमें कई और खबरें भी मिलीं। एनडीटीवी में भी हमें 2019 में ये खबर प्रकाशित मिली। इस खबर के साथ शीर्षक लिखा गया था “वाहन में मिले डिब्बे, खोले तो घी में डूबी हुई दो दर्जन से अधिक पिस्तौलें निकलीं! दो गिरफ्तार”

यहां से हमें पता चला कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो लोगों को गाजीपुर इलाके से गिरफ्तार किया था। वे घी के डिब्बों में 26 पिस्तौल छुपाकर लाए थे। पुलिस ने मध्यप्रदेश के अवैध हथियार सप्लायर के बारे में सूचना मिली तो जांच की गई थी। एक वाहन को रोका तो उसमें घी के बड़े डिब्बे में डूबी हुई पिस्तौलें बरामद हुई थी। 

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो पांच वर्ष पुराना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed