Fact Check: क्षत्रिय करणी सेना अध्यक्ष राज शेखावत का पुराना वीडियो लॉरेंस से जोड़कर वायरल, पूरा सच ये है
Fact Check: सोशल मीडिया में दावा किया जा रहा है कि राज शेखावत के लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को एक करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा पर उन्हें पीटा गया।हमारी पड़ताल में यह वीडियो पुराना निकला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने लॉरेंस बिश्नोई का एनकाउंटर करने वाले पुलिसकर्मी को एक करोड़ रुपए इनाम देने की घोषणा पर उन्हें पीटा गया।
मनु (@Jenni15011) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत का कहना है कि जो पुलिसकर्मी लॉरेंस का एनकाउंटर करेगा, उसे वे 1,11,11,111 रुपये इनाम देंगे! लेकिन ये देखो आज पब्लिक ने राज शेखावत जी की पगड़ी को गिरा दियाI”
करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत का कहना है कि जो पुलिसकर्मी लॉरेंस का एनकाउंटर करेगा, उसे वे 1,11,11,111 रुपये इनाम देंगे!🎁
लेकिन ये देखो आज पब्लिक ने राज शेखावत जी की पगड़ी को गिरा दिया I
OMG#RajShekhawat #LawrenceBishnoi #KarniSena#Lawrence pic.twitter.com/dMNIcvTjfL — Manu (@Jenni15011) October 23, 2024
विकास बिश्नोई (@ImVikashbishnoi) नाम के एक्स अकाउंट से लिखा गया “लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर 1,11,11,111 ₹ की घोषणा वाले करणी सेना के शूरवीर को जनता ने पूर्ण राशि प्रदान कर थी ‘पगड़ी na'ak,यानी पगड़ी से माफ़ी मांग’
राज शेखावत को जनता न रेल बना दिया था।”
लॉरेंस बिश्नोई के एनकाउंटर पर 1,11,11,111 ₹ की घोषणा वाले करणी सेना के शूरवीर को जनता ने पूर्ण राशि प्रदान कर थी,😂
— Vikash Bishnoi 🇮🇳 (@ImVikashbishnoi) October 23, 2024
"पगड़ी na'ak,यानि पगड़ी से माफ़ी मांग"
राज शेखावत को जनता न रेल बना दिया था।#LawrenceBishnoi #Prabhas#Russia #Bishnoi #stockmarketcrashpic.twitter.com/3lzNNJcmxb
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां से हमें पता चला कि ये घटना 9 अप्रैल 2024 की है। खबर में बताया गया कि गुजरात के अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर से क्षत्रिय करणी सेना के नेता राज शेखावत को हिरासत में लिया था। क्षत्रिय करणी सेना के नेता परसोत्तमभाई रूपाला की टिप्पणी पर गांधीनगर स्थित भाजपा मुख्यालय में घेराव की तैयारी में थे। सहायक पुलिस आयुक्त वीएन यादव ने जानकारी देते हुए कहा था कि हमने राज शेखावत को हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिया था।
टीवी9 राजस्थान के यूट्यूब चैनल पर भी हमें ये वीडियो पोस्ट मिला। इस वीडियो को छह महीने पहले पोस्ट किया गया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था “करणी सेना के अध्यक्ष राज शेखावत के साथ ऐसी बदसलूकी, बीजेपी में मुश्किल?”
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो पुराना है। जिसे राज शेखावत के वीडियो के साथ गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है।