फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Old video of firing in Mendhar Poonch is being shared as recent incident of Kathua

Fact Check: पुंछ के मेंढर में गोलीबारी के पुराने वीडियो को कठुआ की घटना बताकर किया दा रहा शेयर

Wed, 02 Apr 2025 05:26 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Wed, 02 Apr 2025 05:26 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें गोली बारी का आवाजे सुनाई दे रही है। दावा किया जा रहा है कि यह कठुआ की हालिया घटना है। 

विज्ञापन
Old video of firing in Mendhar Poonch is being shared as recent incident of Kathua
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है। वीडियो में एक पहाड़ी इलाका नजर आ रहा है, साथ ही गोलियों की आवाज भी आ रही है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि यह कठुआ में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हाल ही में हुई मुठभेड़ का है। 
बाबा बनारस (@RealBababanaras) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “कठुआ के जंगलों में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच फिर से मुठभेड़” (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 
विज्ञापन


सलमानअली (@salmana32488832) नाम के एक एक्स यूजर ने भी इस वीडियो को इसी कैप्शन “कठुआ के जंगलों में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच फिर से मुठभेड़”
के साथ शेयर किया। (पोस्ट का आर्काइव लिंक)
 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह के कई और दावे आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल
इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें बाबा बनारस नाम के एक्स अकाउंट पर यह वीडियो 15 सितंबर 2024 को पोस्ट मिला। इस वीडियो को “पुंछ के मेंढर में हमारे सुरक्षाबलों और पाकिस्तानी आतंकवादियों के बीच अभी भी भारी गोलीबारी जारी है। हमारे उन सैनिकों के लिए प्रार्थना करें जो पाकिस्तान के साथ अघोषित युद्ध लड़ रहे हैं।” इस कैप्शन के साथ शेयर किया गया था। इसी अकाउंट के द्वारा वीडियो को हाल ही में कठुआ का बताकर भी शेयर किया जा रहा है। इससे हमें यह समझ में आ गया कि वीडियो पुराना है। 

आगे हमें सर्च करने पर एएनआई पर भी यह वीडियो देखने को मिला। इस वीडियो को 15 सितंबर 2024 को पोस्ट किया गया था। वीडियो को शेयर करके बताया गया था कि “पुंछ के मेंढर सेक्टर के पठानतीर इलाके में कल रात गोलीबारी की आवाजें आने के बाद सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। पृष्ठभूमि में गोलियों की आवाजें सुनी जा सकती हैं।”

पड़ताल का नतीजा 
हमारी पड़ताल में यह साफ है कि वीडियो पुराना है जिसे हालिया बताकर भ्रामक दावा किया जा रहा है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed