फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Old video of BJP leader Champai Soren returning to JMM goes viral as recent

Fact Check: भाजपा नेता चंपई सोरेन का JMM में वापसी का पुराना वीडियो अभी का बताकर वायरल, पढ़ें पड़ताल

Tue, 03 Dec 2024 05:42 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Tue, 03 Dec 2024 05:42 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का एक वीडियो वायरल है। दावा किया जा रहा है कि वो भाजपा से जेएमएम में वापस आ रहे हैं। BOOM ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया है। 

विज्ञापन
Old video of BJP leader Champai Soren returning to JMM goes viral as recent
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड चुनाव में जीत के बाद 28 नवंबर 2024 को हेमंत सोरेन ने चौथी बार झारखंड के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इस बीच सोशल मीडिया पर भाजपा नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन


क्या है दावा
 इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता चंपई सोरेन अब झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) में दोबारा घर वापसी की तैयारी कर रहे हैं।

इसी साल अगस्त महीने में उन्होंने जेएमएम का साथ छोड़ भाजपा का दामन थामा था। वह हालिया झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट पर सरायकेला सीट से चुनाव भी जीते हैं।

विज्ञापन

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा की 81 सीटों में से 56 सीटें इंडिया गठबंधन के हिस्से आईं। इसके साथ ही झारखंड मुक्ति मोर्चा वाले इस गठबंधन ने 41 सीटों के बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया और हेमंत सोरेन ने राज्य के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

वायरल वीडियो न्यूज एजेंसी ANI का है, जिसमें चंपई सोरेन हेमंत सोरेन की तारीफ करते हुए कह रहे हैं, "हम राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' में भाग लेंगे...वे (हेमंत सोरेन) हमारी पार्टी के नेता हैं, उन्होंने राज्य के विकास के लिए कई योजनाएं शुरू कीं और वह न्याय के लिए अपनी लड़ाई में सफल होंगे...'

एक्स पर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता एल. पी. सिंह ने चंपई सोरेन के इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'घर वापसी को बेताब पूर्व मुख्यमंत्री श्री चंपई सोरेन। भाजपा को बहुत कम समय में ठोकर मारने वाले नेता बनने जा रहे हैं. JMM छोड़कर भाजपा में चले थे और अब वापस JMM में आना चाहते हैं। JMM को वापसी पर स्वागत करना चाहिए।'

पोस्ट का आर्काइव लिंक.

एक्स के एक अन्य वेरिफाइड यूजर संदीप खासा ने भी इस पुराने वीडियो को शेयर करते हुए यही दावा किया।

पोस्ट का आर्काइव लिंक.

फैक्ट चेक: वायरल वीडियो पुराना है
बूम ने संबंधित कीवर्ड्स की मदद से एएनआई के इस मूल वीडियो की तलाश की। बूम को एएनआई और न्यूज 24 के एक्स हैंडल पर 2 फरवरी 2024 का शेयर किया गया यह वीडियो मिला। इसमें देखा जा सकता हैं कि चंपई सोरेन हेमंत सोरेन की योजनाओं की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

चंपई सोरेन तब झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ थे
मालूम हो कि तब चंपई सोरेन की राज्य के मुख्यमंत्री थे और झारखंड मुक्ति मोर्चा के साथ थे. दरअसल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई ने मुख्यमंत्री का कार्यभार संभाला था।

उस वक्त 5 फरवरी 2024 से झारखंड में राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू होने वाली थी, जिसमें चंपई सोरेन ने सक्रिय भूमिका निभाई थी. वायरल वीडियो 2 फरवरी का है, उसी दिन उन्हें झारखंड के सीएम तौर पर चुना गया था। वह 3 जुलाई 2024 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।

इसके बाद चंपई सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का साथ छोड़ दिया और 30 अगस्त 2024 को हिमंत बिस्व सरमा और शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। हालांकि बूम को फिलहाल की ऐसी भी कुछ खबरें मिलीं, जिसमें चंपई सोरेन की घर वापसी की अटकलें लगाई जा रही हैं।

पुराने वीडियो को शेयर कर फैलाई जा रही अफवाह: चंपई सोरेन
चंपई सोरेन ने अब इन तमाम अटकलों पर विराम लगाते हुए अपने आधिकारिक एक्स पर इस संबंध में एक पोस्ट किया है. इस पोस्ट में उन्होंने बताया, "पुराने वीडियो को शेयर कर मेरे बारे में भ्रामक अफवाहें फैलाई जा रही हैं."

(This story was originally published by Boom as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)
 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed