{"_id":"675d515ceb24ea2e44030359","slug":"old-video-going-viral-with-the-claim-of-suicide-after-atul-subhash-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fact Check: अतुल सुभाष के बाद एक और आत्महत्या का दावा गलत, 2022 का है वायरल हो रहा वीडियो","category":{"title":"Fact Check","title_hn":"फैक्ट चेक","slug":"fact-check"}}
Fact Check: अतुल सुभाष के बाद एक और आत्महत्या का दावा गलत, 2022 का है वायरल हो रहा वीडियो
Sat, 14 Dec 2024 05:20 PM IST
संध्या
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: संध्या
Updated Sat, 14 Dec 2024 05:20 PM IST
सार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को बेंगलुरु के इंजीनियर अतुल सुभाष की आत्महत्या के मामले से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। यूजर्स वीडियो के साथ दावा कर रहे हैं कि अतुल सुभाष की तरह एक और पुरुष टैंकर के नीचे आकर आत्महत्या की कोशिश कर रहा है। BOOM की पड़ताल में यह दावा झूठा निकला है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो को बेंगलुरु में AI इंजीनियर अतुल सुभाष के सुइसाइड मामले से जोड़कर वायरल किया जा रहा है। इस वीडियो में एक बाइक सवार अचानक सड़क के बीचों-बीच चल रहे टैंकर से टकराता है और उसके नीचे आ जाता है। हालांकि अगले ही पल वह सही सलामत उठ खड़ा होता है। यूजर्स वीडियो के साथ दावा कर रहे हैं कि अतुल सुभाष की तरह एक और पुरुष टैंकर के नीचे आकर आत्महत्या की कोशिश कर रहा है।
BOOM ने अपनी पड़ताल में पाया है कि वायरल वीडियो हाल का नहीं है। यह साल 2022 से ही इंटरनेट पर मौजूद है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शख्स को बाइक चलाते हुए नींद आ गई थी, जिसके चलते उसकी बाइक टैंकर से टकरा गई।
बेंगलुरु में 34 साल के इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी का मामला सामने आया है। सुभाष ने 24 पेज का लेटर जारी कर अपनी पत्नी और रिश्तेदारों समेत लोकल कोर्ट की जज को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। एक्स पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'एक और आत्महत्या का प्रयास, सौभाग्य से वह बच गया। कोई पुरुष आत्महत्या क्यों कर रहा है, इसका जिम्मेदार कौन है।।। समाज, कानून या खुद ? #JusticeForAtulSubhash,'
विज्ञापन
पोस्ट का आर्काइव लिंक।
रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें 22 नवंबर 2024 की The Sun और 7 अक्टूबर 2024 की 24h.com की रिपोर्ट मिली। इन रिपोर्ट में वायरल वीडियो से मिलता हुआ विजुअल देखा जा सकता है।
24h.com की वियतनामी भाषा की इस रिपोर्ट में वीडियो का ब्रीफ मिरर वर्जन मौजूद है। इसमें बाइक सवार शख्स दुर्घटना के बाद हेलमेट उतारकर आराम से सड़क किनारे डिवाइडर बैठा देखा जा सकता है। इस रिपोर्ट के मुताबिक यह वीडियो एक कार के डैशकैम में रिकॉर्ड हुआ था। हमें साल 2022 की अलग-अलग भाषाओं की कुछ न्यूज रिपोर्ट्स में भी वायरल वीडियो से संबंधित खबरें मिलीं। यहां, यहां और यहां देखें।
17 अप्रैल 2022 की VOCKET की मलय भाषा की एक रिपोर्ट में बताया गया कि बाइक सवार की आंख लगने के कारण यह दुर्घटना हुई थी।
YOY.MY नाम की वेबसाइट पर मिली रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो डैशकैम ओनर्स मलेशिया नामक फेसबुक पेज पर अपलोड किया गया था। इस रिपोर्ट में इस्तेमाल किए गए स्क्रीनशॉट में वीडियो की तारीख 16 अप्रैल 2022 बताई गई है।
Guang Ming Daily की 2022 की चीनी भाषा की अन्य रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना मलेशिया के क्लैंग शहर में 16 अप्रैल 2022 को हुई थी। घटना एक कार के ड्राइविंग रिकॉर्डर में कैद हो गई। इसमें भी घटना का कारण नींद आना बताया गया था।
(This story was originally published by BOOM as part of the Shakti Collective. Except for the headline and opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)
विज्ञापन
BOOM ने अपनी पड़ताल में पाया है कि वायरल वीडियो हाल का नहीं है। यह साल 2022 से ही इंटरनेट पर मौजूद है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शख्स को बाइक चलाते हुए नींद आ गई थी, जिसके चलते उसकी बाइक टैंकर से टकरा गई।
विज्ञापन
बेंगलुरु में 34 साल के इंजीनियर अतुल सुभाष की खुदकुशी का मामला सामने आया है। सुभाष ने 24 पेज का लेटर जारी कर अपनी पत्नी और रिश्तेदारों समेत लोकल कोर्ट की जज को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया। एक्स पर एक यूजर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'एक और आत्महत्या का प्रयास, सौभाग्य से वह बच गया। कोई पुरुष आत्महत्या क्यों कर रहा है, इसका जिम्मेदार कौन है।।। समाज, कानून या खुद ? #JusticeForAtulSubhash,'
विज्ञापन
पोस्ट का आर्काइव लिंक।
फैक्ट चेक: वायरल दावा गलत है
वीडियो के कीफ्रेम को रिवर्स इमेज करने पर हमें एक्स पर 5 अक्टूबर 2024 का पोस्ट किया गया यही वीडियो मिला। अतुल सुभाष की आत्महत्या की घटना 9 दिसंबर 2024 को हुई थी जबकि वायरल वीडियो इससे पहले से ऑनलाइन उपलब्ध है। यहां और यहां देखें।रिवर्स इमेज सर्च की मदद से हमें 22 नवंबर 2024 की The Sun और 7 अक्टूबर 2024 की 24h.com की रिपोर्ट मिली। इन रिपोर्ट में वायरल वीडियो से मिलता हुआ विजुअल देखा जा सकता है।