फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Old picture of meeting between Ajay Devgn and Shahid Afridi shared as post Pahalgam attack

Fact Check: अजय देवगन-शाहिद अफरीदी की मुलाकात की पुरानी तस्वीर पहलगाम हमले के बाद की बताकर की जा रही शेयर

Mon, 21 Jul 2025 02:37 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 21 Jul 2025 02:37 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है, जिसमें दिख रहा है कि अभिनेता अजय देवगन पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी से मिल रहे हैं। तस्वीर को शेयर करके पहलगाम हमले के बाद की बताया जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह तस्वीर 2024 की निकली है। 

विज्ञापन
Old picture of meeting between Ajay Devgn and Shahid Afridi shared as post Pahalgam attack
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर भारतीय फिल्म अभिनेता अजय देवगन की पाकिस्तान के पूर्व  क्रिकेटर शाहिद अफरीदी के साथ एक तस्वीर शेयर की जा रही है। इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद अजय देवगन ने शाहिद अफरीदी से मुलाकात की है। कहा जा रहा है कि यह वही शाहिद अफरीदी है जिन्होंने पहलगाम हमले की खुशी में पाकिस्तान में रैली निकाली थी। 

विज्ञापन
 

अमर उजाला ने अपनी पड़ताल में इस दावे को गलत पाया। हमारी पड़ताल में यह सामने आया कि यह तस्वीर 2024 की है। पुरानी तस्वीर को अभी का बताकर शेयर किया जा रहा है। जांच के दौरान हमें कई ऐसे पोस्ट मिले जहां इस तस्वीर को 2024 को शेयर किया गया था।  

विज्ञापन

क्या है दावा 
इस तस्वीर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि पहलगाम में आतंकी हमले के बाद अजय देवगन ने पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी से मुलाकात की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
 अमित यादव_10 (@Amityadav_7272) नाम के एक एक्स यूजर ने इस तस्वीर को शेयर करके लिखा “ये वही शाहिद अफरीदी है जिसने पहलगाम हमले की खुशी में पाकिस्तान में रैली निकाली थी। मेरे साथ जोर से बोलो देश के गद्दारों को गोली..........” पोस्ट का लिंक और आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

 इस तरह के कई और दावों का लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। इसके आर्काइव लिंक आप यहां और यहां देख सकते हैं। 

पड़ताल 

इस दावे की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें एक फेसबुक अकाउंट पर यह तस्वीर 8 जुलाई 2024 को पोस्ट मिली। इसके साथ कैप्शन लिखा गया था “बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और शाहिद अफरीदी”  

यहां से यह साफ हो गया कि तस्वीर 2024 से इंटरनेट पर मौजूद है। पुरानी तस्वीर को हालिया बताकर शेयर किया जा रहा है। आगे कीवर्ड के माध्यम से सर्च करने पर हमें जियो टीवी पर वायरल तस्वीर से संबंधित रिपोर्ट मिली। जियो टीवी पाकिस्तान का एक समाचार चैनल है। इस रिपोर्ट को 7 जुलाई 2024 को पोस्ट किया गया था। रिपोर्ट में बताया गया था “वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स के सह-मालिक और बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने शनिवार को पाकिस्तान चैंपियंस और भारत चैंपियन के बीच मैच शुरू होने से पहले पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी से बातचीत की।”
  
  आगे हमें 6 जुलाई 2024 को ही एएनआई की भी एक रिपोर्ट मिली। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि अभिनेता अजय देवगन ने इंग्लैंड के बर्मिंघम में एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड में भारत और पाकिस्तान चैंपियन के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स मैच में भाग लिया।

पड़ताल का नतीजा 

हमारी पड़ताल में यह साफ है कि अजय देवगन की शाहिद अफरीदी से मिलने की पुरानी तस्वीर को पहलगाम में हुए हमले के बाद की बताकर शेयर किया जा रहा है।  


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed