{"_id":"672615b5c383feffed07902d","slug":"no-communal-angle-in-the-indore-car-accident-2024-11-02","type":"wiki","status":"publish","title_hn":"Fact Check: इंदौर कार हादसे में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं, भ्रामक दावा किया जा रहा शेयर","category":{"title":"Fact Check","title_hn":"फैक्ट चेक","slug":"fact-check"}}
Fact Check: इंदौर कार हादसे में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं, भ्रामक दावा किया जा रहा शेयर
Sat, 02 Nov 2024 06:39 PM IST
संध्या
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
Published by: संध्या
Updated Sat, 02 Nov 2024 06:39 PM IST
सार
Fact Check: इंदौर में दो लड़कियों को कार से कुचलने की घटना को सांप्रदायिक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस के बयान में या खबर में कहीं भी घटना को लेकर किसी सांप्रदायिक एंगल की बात सामने नहीं आई है।
विज्ञापन
फैक्ट चेक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया के अलग अलग प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दो लड़कियां घर के बाहर रंगोली बना रही होती हैं। उसी समय एक तेज रफ्तार कार उन दोनों लड़कियों को कुचल देती है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो जाती है।
क्या है दावा
इस वीडियो को फेसबुक और एक्स पर काफी शेयर किया जा रहा है। वीडियो को शेयर करके यूजर्स इसे सांप्रदायिक एंगल देने की कोशिश कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि प्लानिंग के तहत इन हिंदू लड़कियों पर गाड़ी चढ़ाई गई है।
सुबोध शर्मा नाम के एक फेसबुक यूजर ने लिखा “प्लानिंग के तहत हिन्दुओं और हिंदुओं की बहन बेटियों को मारा जा रहा है जबकि हिन्दू समझ रहा है कि ये हादसा है। ये कहां का वीडियो है जानकारी नहीं लेकिन लीपापोती करती हुई महिलाओं पर गाड़ी चढ़ाने का मकसद एक ही है इनकी पूरी तैयारी हो चुकी है इन्हें भी पता है कि हिंदू शांतिप्रिय तरीके से मोमबत्ती जलाने के अलावा कुछ नहीं कर सकता। अभी भी समय है जाग जाओ हिंदुओं”
विज्ञापन
डॉ. अनिता व्लादिवोस्की (@anitavladivoski) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “प्लानिंग के तहत हिन्दुओं और हिंदुओं की बहन बेटियों को मारा जा रहा है, जबकि हिन्दू समझ रहा है कि ये हादसा है।”
पड़ताल
इस खबर के बारे में जानने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें इस खबर के बारे में ज्यादा जानकारी मिली। खबर के अनुसार इंदौर के जय भवानी नगर में सोमवार शाम तेज रफ्तार कार द्वारा दो बच्चियों को कुचलने का मामला सामने आया। दोनों बच्चियां अपने घर के सामने रंगोली बना रही थीं जब तेज गति से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक तुषार अग्रवाल, जो हुकुमचंद कॉलोनी का निवासी है, मौके से फरार हो गया और गुस्साई भीड़ ने उसकी कार को पलट दिया।
इस मामले में इंदौर पुलिस का बयान भी सामने आया। पुलिस ने अपने बयान में कहा “जयभवानी नगर में दो लड़कियां अपने घर के बाहर रंगोली बना रही थीं, इसी दौरान एक कार चालक तेज गति से आया और लड़कियों को कुचल दिया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 19 वर्षीय लड़की की हालत स्थिर है, 13 वर्षीय लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके उसे पकड़ लिया है”
पुलिस के बयान में या खबर में कहीं भी घटना को लेकर किसी सांप्रदायिक एंगल की बात सामने नहीं आई है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि घटना में कोई सांप्रदायिक एंगल नहीं है। घटना को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।

#WATCH जयभवानी नगर में दो लड़कियां अपने घर के बाहर रंगोली बना रही थीं, उसी दौरान एक कार चालक तेज गति से आया और लड़कियों को कुचल दिया। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। 19 वर्षीय लड़की की हालत स्थिर है, 13 वर्षीय लड़की की हालत गंभीर बनी हुई है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज़ करके उसे पकड़… pic.twitter.com/4ynTAhZXT6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 28, 2024