Fact Check: मोहम्मद यूनुस के डोनाल्ड ट्रम्प को मसीहा बोलने वाला दावा फर्जी, जानें पड़ताल में इसका सच
Fact Check: सोशल मीडिया पर एक लेटर वायरल हो रहा है दावा किया जा रहा है कि चुनाव जीतने के बाद मोहम्मद यूनुस ने डोनाल्ड ट्रम्प को मसीहा कहा।
विस्तार
क्या है दावा
इस लेटर को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि लेटर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने शेयर किया है। कहा जा रहा है कि मोहम्मद यूनुस ने डोनाल्ड ट्रंप को मसीहा कहा है।
भारत (@SHOONNYAA) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार, जो बिडेन और सोरोस को तेल लगाते थे अब Trump को मसीहा बोल रहे हैं। समय क्या क्या दिन दिखाता है।
मोहम्मद यूनुस, बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार,
— Bharat (@SHOONNYAA) November 6, 2024
जो बिडेन और सोरोस को तेल लगाते थे अब Trump को मसीहा बोल रहें हैं. 😄😄😄
समय क्या क्या दिन दिखाता है.#Trump #BangladeshiHindusareHelpless #SanctionBangladeshArmy pic.twitter.com/mZDGms1D7I
मुरली के (@MuraliK62) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “मोहम्मद यूनुस पहले ही ट्रम्प को मसीहा बता चुके हैं।”
Mohd Yunus has already hailed Trump as a messiah 😔 pic.twitter.com/vQjgOG9Pav
— Murali K (@MuraliK62) November 7, 2024
पड़ताल
इस पत्र के सच के बारे में जानने के लिए हमने सबसे पहले मुख्य सलाहकार का अधिकारिक एक्स हैंडल देखा। यहां बांग्लादेश सरकार के मुख्य सलाहकार के एक्स अकाउंट पर 6 नवंबर को एक लेटर पोस्ट मिला। इसमें लिखा गया था “संयुक्त राज्य अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति चुने जाने पर प्रोफेसर मोहम्मद यूनुस की ओर से डोनाल्ड ट्रंप को बधाई।”
इस लेटर को हमने ध्यान से पढ़ा लेकिन वायरल हो रहे लेटर की एक भी चीज हमें मूल पत्र में नहीं मिली। हमने इस संबंध में एक मीडिया रिपोर्ट भी मिली। बांग्लादेशी न्यूज आउटलेट Shokalshondha में इस लेटर का जिक्र करते हुए लिखा गया कि अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप की जीत पर उन्हें बधाई दी है।
इन दोनों लेटर की तुलना करने पर हमने देखा कि लेटरहेड, लोगो व मोहम्मद यूनुस के हस्ताक्षर में अंतर है।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि लेटर को गलत दावे के साथ शेयर किया जा रहा है।