Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद दिए गए भाषण में नहीं लगे मोदी मोदी के नारे, पढ़ें पड़ताल
Fact Check: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी चुनाव जीतने के बाद भाषण दिया। दावा किया जा रहा है कि इस भाषण में लोगों ने मोदी मोदी के नारे लगाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्या है दावा
जिस वीडियो को शेयर किया जा रहा है उसमें लोग कुछ नारे लगाते हुए सुनाई दे रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है कि ट्रंप के भाषण के दौरान अमेरिका में मोदी मोदी के नारे लगे।
Kreately.in (@KreatelyMedia) नाम के एक एक्स अकाउंट से लिखा गया “ट्रम्प के देश में मोदी का जलवा”
Trump के देश में Modi का जलवा pic.twitter.com/KsOV1D9qwP
— Kreately.in (@KreatelyMedia) November 6, 2024
दिलीप कुमार सिंह (@DilipKu24388061) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “सनातनियों के दिल में एक सुखद एहसास, अमेरिका में भी मोदी का जलवा..ट्रम्प के विजयी भाषण के दौरान मोदी मोदी के नारे लगे..”
सनातनियों के दिल में एक सुखद एहसास
— Dilip Kumar Singh (@DilipKu24388061) November 6, 2024
अमेरिका में भी मोदी का जलवा..💪
ट्रम्प के विजयी भाषण के दौरान मोदी मोदी के नारे लगे..😀 pic.twitter.com/tJAn19HmKk
पड़ताल
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने वीडियो को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें fox 9 minneapolis-st. Paul पर ट्रंप की वायरल हो रही वीडियो मिली। इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा था “ट्रम्प का कहना है कि रॉबर्ट कैनेडी जूनियर 'अमेरिका को फिर से स्वस्थ बनाएंगे”
इस वीडियो में डोनाल्ड ट्रंप ने रॉबर्ट कैनेडी जूनियर का जिक्र करते हुए कहा, "वह अमेरिका को फिर से स्वस्थ बनाएंगे.." जिस पर वहां मौजूद भीड़ ‘बॉबी-बॉबी’ के नारे लगाने लगे।
आगे हमें ‘The Nightly’ नाम की एक वेबसाइट पर ट्रंप के भाषण का पूरा ट्रांसक्रिप्शन मिला। इस ट्रांसक्रिप्शन में भी हमें लिखा हुआ मिला कि भीड़ ने बॉबी बॉबी” के नारे लगाए।
ट्रांसक्रिप्शन में लिखा हुआ था “मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि ये महान लोगों का समूह मेहनती लोग हैं, ये शानदार लोग हैं और हम रॉबर्ट एफ कैनेडी जूनियर जैसे कुछ नाम जोड़ सकते हैं। और वह अमेरिका को फिर से स्वस्थ बनाने में मदद करने जा रहे हैं।
भीड़ नारे लगाती है: बॉबी! बॉबी!
डोनाल्ड ट्रम्प: वह एक महान व्यक्ति हैं और वह कुछ चीजें करना चाहते हैं और हम इसे होने देंगे। मैंने बस इतना कहा, "बॉबी, तेल मेरे लिए छोड़ दो", हमारे पास दुनिया के किसी भी देश की तुलना में अधिक तरल सोना तेल और गैस है, सऊदी अरब से भी अधिक। हमारे पास रूस से भी अधिक है, बॉबी, तरल सोने से दूर रहो।
पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि ट्रंप की रैली में मोदी मोदी के नारे नहीं लगे हैं।