फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Misconception spread that vandalism of the temple in Bangladesh

Fact Check: पाकिस्तान में हुई मंदिर में तोड़फोड़ को बांग्लादेश का बताकर वायरल किया जा रहा, पूरा सच ये है

Thu, 19 Sep 2024 08:22 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Thu, 19 Sep 2024 08:22 PM IST
सार

Fact Check: एक वीडियो को शेयर करके ऐसा दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश में मंदिरों में तोड़फोड़ हो रही है। 

विज्ञापन
Misconception spread that vandalism of the temple in Bangladesh
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदिर में तोड़फोड़ करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों की भीड़ एक मंदिर की तरफ बढ़ रही है और दरवाजे, खिड़कियों और मूर्तियों को तोड़ती हुई नजर आ रही है। ये भीड़ मंदिर में तोड़फोड़ करती हुई दिख रही है। 
विज्ञापन


क्या है दावा 
इस वीडियो को शेयर करके बांग्लादेश का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं के हालात ठीक नहीं हैं। कहा जा रहा है कि बांग्लादेश में मंदिरों के अंदर घुसकर तोड़फोड़ की जा रही है। 
विज्ञापन


सवाई राम कड़वासरा (@SawaiRamHindu) नाम के एक एक्स यूजर ने वीडियो के साथ लिखा “यह हालत है बांग्लादेश की। समझ जाए और संभल जाए। ऐसे हालात आने वाले समय में भारत में भी होने वाली है जहां जहां धर्म विशेष की वर्तमान में भारत में भी संख्या ज्यादा है वहां पर ऐसे हालात पैदा हो गए हैं सिर्फ वोट की ताकत चाहिए बाकी काम सत्ता संभालने वालों का है कुछ भाईयो को ये बात बुरी भी लग सकती हैं क्योंकि उनके लिए निजी स्वार्थ जरूरी है।”
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन पांडेय (@RegentAutomobil) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “दुनिया भर के सभी हिंदुओं जागो। अपनी जन्मभूमि के बारे में सोचो। यह हालत है बांग्लादेश की। समझ जाए और संभल जाए।”

पड़ताल 
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां पर हमें वीडियो से संबंधित कई खबरें मिला। यहां हमें सोनम महाजन (@AsYouNotWish) नाम की एक एक्स यूजर का ट्वीट मिला जिसे 2021 में इस कैप्शन के साथ किया गया था “पाकिस्तान में धार्मिक अल्पसंख्यकों के लिए बस एक और दिन। पाकिस्तान के रहीम यार खान के एक गांव में एक इस्लामी भीड़ ने हिंदू मंदिर पर हमला किया। पाकिस्तानी समाज के एक वर्ग द्वारा आक्रोश जताए जाने के बाद इन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया जा सकता है, लेकिन कुछ दिनों बाद बिना किसी परिणाम के उन्हें छोड़ दिया जा सकता है।”
यहां से हमें ये पता चल गया कि ये वीडियो पुराना है। इस खबर पर और ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने अमर उजाला के न्यूज डेस्क से संपर्क किया। यहां हमें पता चला कि वायरल वीडियो पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का है। इस मंदिर की पाकिस्तानी सरकार ने उसी समय मरम्मत करवा दी थी। घटना रहीमयार खान जिले के भोंग शहर में 4 अगस्त 2021 को हुई थी। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि वीडियो पुराना है और पाकिस्तान से संबंधित है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed