फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   LK Advani did not praise Rahul Gandhi viral claim is fake

Fact Check: लालकृष्ण आडवाणी ने नहीं की राहुल गांधी की तारीफ, वायरल दावा फर्जी है, पूरा सच ये रहा

Sat, 11 May 2024 08:00 PM IST
शिवेंद्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवेंद्र Updated Sat, 11 May 2024 08:00 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के हवाले से एक बयान वायरल है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि उन्होंने राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का नायक कहा है। बूम ने पाया कि वायरल दावा झूठा है। 
 

विज्ञापन
LK Advani did not praise Rahul Gandhi viral claim is fake
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

इस वक्त देश में लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं। तीन चरणों की वोटिंग हो चुकी है, जबकि चार चरणों का मतदान 13 मई से 1 जून के बीच होगा। इस बीच,  सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के हवाले से एक बयान वायरल है। इसके साथ दावा किया जा रहा है कि उन्होंने राहुल गांधी को "भारतीय राजनीति का नायक" कहा है।

विज्ञापन

बूम ने पाया कि वायरल दावा झूठा है। इस संबंध में बूम को कोई ऐसी विश्वसनीय रिपोर्ट नहीं मिली, जो आडवाणी के इस कथित बयान को लेकर किए गए वायरल दावे का समर्थन करती हो।

विज्ञापन

वायरल दावे में 'अवधभूमि' नाम की वेबसाइट के हवाले से इस बयान को कोट किया गया है। कई कांग्रेस समर्थक यूजर्स ने भी इस गलत दावे को शेयर किया है। फेसबुक पर एक यूजर ने इस बयान को लालकृष्ण आडवाणी की एक तस्वीर के साथ शेयर करते हुए लिखा, "राहुल गांधी भारतीय राजनीति का नायक है: लालकृष्ण आडवाणी (अवधभूमि डाट काम) 7 मई 2024"

विज्ञापन
विज्ञापन

"देश की पूर्व गृहमंत्री भारतरत्न श्री लाल कृष्ण आडवाणी ने राहुल गांधी को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। आडवाणी ने कहा है कि भले ही मैं भाजपा से हूं लेकिन मैं आज भारत देश की समाज सेवक के रूप में भारतीय जनता को ये कहना चाहता हूं कि राहुल गांधी ही एक ऐसे इंसान हैं जो भारत देश को एक अच्छा राष्ट्र बना सकते हैं, क्योंकि उनमें वह निर्णय लेने की क्षमता है जो भारत देश के देशवासियों को नई दिशा प्रदान कर सकते हैं। मैंने भी देश के लिए एक गृहमंत्री के रूप में सेवा की है। मगर मैंने कभी भी राजनीति में राहुल गांधी जैसा प्रभावशाली नेता नहीं देखा।"

कैप्शन में आगे लिखा गया है, "लालकृष्ण आडवाणी का बयान ऐसे समय में सामने आया है जब आज तीसरे चरण का चुनाव चल रहा है। उनके बयान को महत्वपूर्ण इसलिए भी माना जा रहा है कि अभी हाल ही में उन्हें मोदी सरकार द्वारा भारत रत्न दिया गया है ऐसे में राहुल गांधी की तारीफ करके लाल कृष्ण आडवाणी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने एक बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है।"

 

पोस्ट का आर्काइव लिंक.

फैक्ट चेक

बूम ने संबंधित कीवर्ड्स की मदद से राहुल गांधी के संदर्भ लालकृष्ण आडवाणी द्वारा दिए गए इस बयान को ढूंढा। पर बूम को ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जो वायरल दावे की पुष्टि करती हो। बूम ने पाया कि किसी भी विश्वसनीय न्यूज आउटलेट इस बयान से संबंधित कोई खबर नहीं प्रकाशित की थी।

फिर बूम ने वायरल पोस्ट में मेंशन Avadhbhoomi।com से हिंट लेते हुए बूम ने इसमें प्रकाशित राहुल गांधी और लालकृष्ण आडवाणी से संबंधित खबरों की तलाश की। बूम को गूगल सर्च की मदद से 'राहुल गांधी भारतीय राजनीति का नायक है : लालकृष्ण आडवाणी' शीर्षक से यह रिपोर्ट मिली। हालांकि अब यह लेख अस्तित्व में नहीं है, लेकिन बूम इसका आर्काइव लिंक ढूंढने में सक्षम था।

 

आर्टिकल का आर्काइव लिंक.

बूम ने गौर किया कि इस आर्टिकल और वायरल दावे के कैप्शन समान हैं. 8 मई 2024 को प्रकाशित यह आर्टिकल 'अनिल शुक्ला मधुकर' द्वारा लिखी गई थी. स्कैन करने पर पता चला कि इस वेबसाइट के लगभग सभी आर्टिकल अनिल शुक्ला ने ही लिखे हैं.

इसके अलावा, बूम ने पाया कि इस वेबसाइट की नियम और शर्तें नीदरलैंड के कानून के अनुसार थीं.

 

इसके साथ ही बूम को एक डिस्क्लेमर भी मिला, जिसमें यह स्पष्ट किया गया था कि यह वेबसाइट, इसमें छपी जानकारी की पूर्णता, विश्वसनीयता और सटीकता की कोई गारंटी नहीं देती।

(This story was originally published by Boom as part of the Shakti Collective. Except for the headline/excerpt/opening introduction para this story has not been edited by Amar Ujala staff)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed