फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Journalist beaten for asking arbitrary questions in bjp press conference fact check

Fact Check: भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में अलग सवाल पूछने पर पत्रकार की पिटाई का दावा फर्जी, जानें वीडियो का सच

Wed, 17 Apr 2024 06:32 PM IST
मिथिलेश नौटियाल स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 17 Apr 2024 06:32 PM IST
सार

Fact Check: सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के अमरोहा का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार को पीटा जा रहा है। हमारी पड़ताल में यह दावा बेबुनियाद निकला।

विज्ञापन
Journalist beaten for asking arbitrary questions in bjp press conference fact check
फैक्ट चेक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के अमरोहा का है, जिसमें भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुछ लोग लड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर हाथ उठाने के लिए आगे बढ़ता दिख रहा है और वहां मौजूद लोग बीच बचाव कर रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा दावा किया जा रहा है कि इस वीडियो में एक पत्रकार को पीटा जा रहा है। जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की तो यह दावा फर्जी निकला। 

विज्ञापन

दावा 
सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिख रहे हैं कि भारतीय जनता पार्टी की प्रेस कॉन्फ्रेस में एक पत्रकार को पीटा गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि प्रेस वार्ता से पहले भाजपा ने पत्रकारों को जो सवाल दिए थे, उसके उलट पत्रकार ने अपने मन मुताबिक सवाल पूछ लिए। एक यूजर ने लिखा है कि अमरोहा में भाजपा की प्रेस वार्ता में मारपीट। जो सवाल पार्टी दफ्तर ने लिखकर दिये थे उनसे अलग सवाल पूछने की कोशिश कर रहा था पत्रकार।
 


 

 

इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा है कि जो सवाल पार्टी दफ्तर ने लिखकर दिये थे उससे ऊलजलूल उल्ट सवाल पूछने की कोशिश कर रहा था पत्रकार, नतीजतन अमरोहा में भाजपा की प्रेस वार्ता में, भाजपाई नेता कार्यकर्त्ता मार पीट करने पर उतारु हो गये।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

पड़ताल 
इस वीडियो की पड़ताल के लिए हमने सबसे पहले गूगल पर वायरल वीडियो के की-फ्रेम को रिवर्स इमेज सर्च किया। गूगल रिजल्ट में हमें इससे संबंधित कई वीडियो और खबरें मिलीं। इनमें बताया गया है कि यह वीडियो अमरोहा का है, जहां एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हो गई।



हमने पड़ताल को आगे बढ़ाया और गूगल पर (अमरोहा भाजपा प्रेस कॉन्फ्रेंस) की-वर्ड को सर्च किया। इसके रिजल्ट में हमें अमर उजाला की खबर मिली। खबर के अनुसार अमरोहा स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में राज्यमंत्री बृजेश सिंह की पत्रकार वार्ता से पहले जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार और जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल के बीच मारपीट हो गई। यह हंगामा करीब पंद्रह मिनट तक चला और इस दौरान सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी और जिलाध्यक्ष ने बीच बचाव कराया। 

विज्ञापन

पड़ताल का नतीजा
पड़ताल से साफ है, अमरोहा के इस वीडियो को लेकर गलत दावा किया जा रहा है कि भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस पत्रकार की पिटाई कर दी गई। यह भाजपा नेताओं के बीच आपसी मारपीट का वीडियो है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed