फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Fact Check ›   Israel's air strike on Yemen is being shared with a misleading claim

Fact Check: यमन पर इस्राइल की एयर स्ट्राइक को भ्रामक दावे के साथ किया जा रहा शेयर, जानें दावे का सच

Mon, 28 Oct 2024 09:34 PM IST
संध्या फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला
फैक्ट चेक डेस्क, अमर उजाला Published by: संध्या Updated Mon, 28 Oct 2024 09:34 PM IST
सार

Fact Check: हमले के एक वीडियो को शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को शेयर करके दावा किया जा रहा है इस्राइल ने हाइफा पर हमला किया है। 

विज्ञापन
Israel's air strike on Yemen is being shared with a misleading claim
FACT CHECK - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

एक्स पर एक वीडियो वायरल है जिसमें कुछ वाहन दिखाई दे रहे हैं जबकि आसमान की ओर उठता एक विस्फोट होता हुआ दिख रहा है। इस विस्फोट के कारण आग का गोला ऊपर उठता हुआ नजर आ रहा है। 
विज्ञापन


क्या है दावा
वीडियो को शेयर करके कई यूजर्स इसे हिजबुल्लाह द्वारा इजरायल के एक शहर हाइफा के दक्षिण में मौजूद एक पेट्रोकेमिकल प्लांट पर किया गया हमला बता रहे हैं।

@WarMonitors_ नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “हिजबुल्लाह ने हाइफा तेल अवीव के दक्षिण में एक पेट्रोकेमिकल प्लांट पर हमला किया”
विज्ञापन

 

ध्रुव राठी (पैरोडी) (@dhruvrahtee) नाम के एक एक्स यूजर ने लिखा “हिजबुल्लाह ने हाइफ़ा के दक्षिण में एक पेट्रोकेमिकल संयंत्र पर हमला किया”
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पड़ताल 
वीडियो की पड़ताल करने के लिए हमने सबसे पहले वीडियो के कीफ्रेम्स को गूगल रिवर्स इमेज पर सर्च किया। यहां हमें न्यूज वेबसाइट बीबीसी पर इस वीडियो से संबंधित एक खबर मिली। इस खबर में बताया गया था “इजराइल द्वारा यमन बंदरगाह पर हमला किए जाने के बाद विशाल आग का गोला देखा गया इजरायली वायु सेना ने बिजली संयंत्रों और एक बंदरगाह को निशाना बनाया "जिसका उपयोग हूतियों द्वारा ईरानी हथियारों के क्षेत्र में स्थानांतरित करने के लिए किया जाता था" इस खबर को 30 सितंबर 2024 को छापा गया था। 

पड़ताल का नतीजा
हमारी पड़ताल में ये साफ है कि इस वीडियो को गलत जानकारी के साथ शेयर किया जा रहा है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed